March 21, 2026
d3d1c015c8231408c36c3391556ef51d1773901369670130_original.jpeg
Spread the love


पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक तीसरे बच्चे के पिता बने हैं. उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है. कार्तिक और दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी फैंस को दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “दिल में दुआएं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बच्ची का इस दुनिया में स्वागत करते हैं. कबीर और जियान अपनी छोटी बहन को इंट्रोड्यूस करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.”

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल 3 बच्चों के माता पिता बन गए हैं. 28 अक्टूबर, 2021 को दीपिका ने जुड़वाँ बेटों को जन्म दिया था. उनके बेटों का नाम जियान पल्लीकल और कबीर पल्लीकल है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम राहा (Raaha) रखा है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही दी.

विराट कोहली ने भेजा प्यार

बेटी के जन्म पर दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल को बधाई देने वालों का तांता लग गया. विराट कोहली ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कमेंट में दिल वाला इमोजी शेयर किया. क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेसन ने भी उन्हें बधाई दी. कार्तिक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं और वर्तमान में इसी टीम के कोचिंग डिपार्टमेंट का हिस्सा हैं.

दीपिका दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी से तलाक के बाद कार्तिक ने साल 2015 दीपिका से शादी की थी. दीपिका स्क्वैश प्लेयर हैं.

दिनेश कार्तिक क्रिकेट करियर

40 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने 18 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 1025, 1752 और 686 रन बनाए. उन्होंने लीग क्रिकेट समेत कुल 415 टी20 मैचों में 7557 रन बनाए, जिसमें 35 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम सिर्फ एक शतक (टेस्ट में) है.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks