Last Updated:
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. पिछले कुछ दिनों में इस फिल्म ने कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. हालांकि, अपनी रिलीज के 23वें दिन फिल्म की रफ्तार में थोड़ी गिरावट देखी गई है. सिनेमाघरों में नई फिल्मों की एंट्री और बढ़ते कॉम्पिटिशन की वजह से फिल्म का कलेक्शन अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रणवीर का जादू अब भी बरकरार है.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 अब 1100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है.
नई दिल्ली. आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. यह पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों में तो तूफानी कमाई की और तीसरे हफ्ते भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. लेकिन, अब चौथे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. जानिए रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 23वें दिन 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एक दिन की कमाई है. शुक्रवार को हुई इस गिरावट की एक बड़ी वजह सिनेमाघरों में नई फिल्मों की एंट्री भी है. अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ और प्रदीप रंगनाथन की तमिल साई-फाई फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी के रिलीज होने से रणवीर की फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर माना जा रहा है.
भारत में ‘धुरंधर 2’ ने पार किया 1050 का आंकड़ा
पाकिस्तान में भारतीय जासूस की घुसपैठ
धुरंधर 2 फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसके पेड प्रीमियर 18 मार्च को ही शुरू हो गए थे. इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय जासूस के रोल में दिखे थे, जो ल्यारी गैंग में घुसकर भारत के खिलाफ रची जा रही आतंकी साजिशों को नाकाम करता है. वह पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में भी अपनी सत्ता का लोहा मनवाता है. इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यही वजह रही कि इसकी दुनियाभर में1300 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई.
‘धुरंधर 2’ में इन सितारों ने भी किया काम
सीक्वल में जसकीरत सिंह रंगी के हमजा बनने की कहानी को बयां किया गया है कि वो हमजा अली मजारी कैसे बना. कहानी यहीं नहीं रुकती, फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमजा ल्यारी के पावर डायनेमिक्स को अपने हाथ में लेते हैं और पाकिस्तान में बैठे उन नेटवर्क को तबाह करता है जिनसे भारत को खतरा है. फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलता है. इस फिल्म में आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और संजय दत्त जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
