Last Updated:
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रखा है, लेकिन फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच अब ये टेलीग्राम पर लीक हो गई है. सोशल मीडिया साइट पर फिल्म 50-50 रुपये में बिक रही है. इस मामले में महाराष्ट्रा साइबर पुलिस ने शिकंजा कसा है और कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

‘धुरंधर 2’ की पाइरेसी पर साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा.
नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. पहली पार्ट की सफलता के बाद अब दूसरे पार्ट ने भी बंपर बिजनेस कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. इस बीच आदित्य धर और उनकी टीम के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. डायरेक्टर की फिल्म लीक हो गई है और इसका पायरेटेज वर्जन टेलीग्राम पर 50-50 रुपये में बिक रहा है. इस मामले में अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस मामले में कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत कार्रवाई शुरू की है. जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि कुछ लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर पर्सनल ग्रुप बनाकर फिल्म को गैर-कानूनी तरीके से शेयर कर रहे थे. टेलीग्राम पर ये लोग यूजर्स की मांग के मुताबिक फिल्म का पाइरेटेड वर्जन उपलब्ध कराते थे.
50-50 रुपये में बिक रही ‘धुरंधर 2’
शुरुआती जांच में सामने आए फैक्ट्स के मुताबिक टेलीग्राम पर ‘धुरंधर 2’ का पाइरेटेड वर्जन 50-50 रुपये में बिक रहा था. अधिकारियों का मानना है कि ये गतिविधि काफी समय से चल रही थी. इसके साथ ही अधिकारियों का मानना है कि फिल्म की पाइरेसी के चलते मेकर्स को भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ता है. फिल्म को प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, आर्टिस्ट समेत कई लोगों को भानी नुकसान भुगतना पड़ता है.
फिल्म की जारी है ताबड़तोड़ कमाई
बता दें, आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स-ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है. फिल्म 1500 करोड़ का कलेक्शन दर्ज कर चुकी है. अब अगर बजट की बात करें तो आदित्य ने 300-350 करोड़ रुपये की लागत से धुरंधर और धुरंधर 2 बनाया था.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
