April 8, 2026
pc-15-2026-04-b22ce8cc46e1d645822b483d07e6deb8-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

नई दिल्ली. ‘ग्लोबल आइकॉन’ प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं. एक्ट्रेस 6 साल बाद एसएस राजामौली की वाराणसी में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं. ‘देसी गर्ल’ प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और इन सबके बीच एक्ट्रेस के लिए बीता संडे बेहद खास था.

प्रियंका चोपड़ा के लिए ये संडे खास था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने संडे की झलकियां शेयर कीं. वो बिकिनी पहनकर पूल किनारे पोज देते और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते दिखीं. एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई सिजलिंग फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ वो कैप्शन में लिखती हैं, ‘कुछ खास पलों में से एक जब रविवार सच में रविवार की तरह लगा और कुछ ऐसे ही फोटोज’. इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास और मां मधु की झलकियां भी शेयर की हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा की इन बिंदास फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस ब्लू स्विमसूट पहने पूल के किनारे बैठकर पोज देती दिख रही हैं. उनकी फोटोज पर सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘देसी गर्ल’ अपने वीडियो में पूल के अंदर कच्ची कैरी खाते और स्वीमिंग को एंजॉय करते दिख रही हैं. इस फोटो पर कमेंट करते हुए प्रोड्यूसर एकता कपूर लिखती हैं, ‘एकदम सुपरस्टार’. वहीं फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

एक तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती अपनी नानी मधु चोपड़ा की गोद में बैठी दिख रही हैं. मालती ने अपने छोटे-छोटे हाथों से अपने चेहरे को ढक लिया है. उनकी क्यूटनेस नेटिजेंस का दिल जीत रही है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

अब अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की, तो इसकी शूटिंग के लिए देसी गर्ल हैदराबाद में हैं. इस फिल्म का एक मेगा इवेंट में टाइटल अनाउंस किया गया था जिससे इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है. एसएस राजामौली ग्रैंड लेवल पर ‘वाराणसी’ बना रहे हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

साल 2022 में आई ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद ये एसएस राजामौली की दूसरी मच अवेटेड फिल्म है. ये प्रियंका चोपड़ा का तेलुगू फिल्मों में डेब्यू है. वो महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी. इस फिल्म में प्रियंका को एक्शन करते देखा जाएगा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

Priyanka Chopra fashion, प्रियंका चोपड़ा फैशन, Priyanka Chopra Bvlgari event, प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी इवेंट, Priyanka Chopra Milan look, प्रियंका चोपड़ा मिलान लुक, Priyanka Chopra black gown, प्रियंका चोपड़ा ब्लैक गाउन

प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो एक्ट्रेस को साल 2019 में फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में देखा गया था. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को फरहान अख्तर के साथ देखा गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks