April 4, 2026
Sridevi-Divya-bharti-9-2026-04-99f109060b509e8bbefca2c805709c2f-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी. उनको टक्कर दे पाना किसी भी नई एक्ट्रे्स के बस की बात नहीं थी. लोग श्रीदेवी की खूबसूरती से लेकर चुलबुले अंदाज के दीवाने थे, लेकिन साल 1992 में बॉलीवुड में दिव्या भारती ने कदम रखा और दर्शकों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी तुलना श्रीदेवी से होने लगी.

Sridevi Divya bharti

श्रीदेवी का स्टारडम पीक 80-90 के दशक में पीक पर था. वह बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं. इतना ही नहीं, वह अपने अपॉजिट लीड के मुकाबले भी ज्यादा फीस लेती थीं. ऐसे में श्रीदेवी के स्टारडम को टक्कर देना किसी भी स्थापित या नई-नवेली एक्ट्रेस के बस की बात नहीं थी. लेकिन साल 1992 में आईं दिव्या भारती को देखकर लोगों को लगने लगा था कि श्रीदेवी की टॉप हीरोइन की कुर्सी छिनने वाली है. (फाइल फोटो)

Sridevi Divya bharti

दिव्या भारती बॉलीवुड में कदम रखते ही ‘शोला और शबनम’, ‘दीवाना जान से प्यारा’, ‘दिल का क्या कसूर’ जैसी फिल्में 1992 में ही दी. दिव्या ने एक ही साल में बैक-टू-बैक हिट फिल्में दीं. लोगों दिव्या की तुलना श्रीदेवी से करने से लगे. दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच गजब के संयोग देखने को मिलते हैं, दोनों की शक्ल काफी हद तक मिलती थी. (फाइल फोटो)

Sridevi Divya bhart

दिव्या भारती की बड़ी-बड़ी आंखें और कर्ली बाल उन्हें श्रीदेवी की कॉपी बनाते थे. यही कारण था कि सिनेमा में उन्हें मिनी श्रीदेवी के नाम से बुलाने लगे, और यह दिव्या भारती के लिए सबसे बड़ा कॉम्प्लीमेंट था. उन्होंने एक इंटरव्यू में जिक्र भी किया था कि वे कभी भी श्रीदेवी से अच्छे से मिली नहीं थी और पहली मुलाक़ात एयरपोर्ट पर चंद मिनटों की थी, जहां उन्होंने श्रीदेवी के सिर्फ ‘हाय’ कहा था. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sridevi Divya bharti

दिव्या भारती और श्रीदेवी की जन्म और मृत्यु की तारीख भी एक बड़ा संयोग पैदा करती है. दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी को हुआ था और श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को हुई थी, यानी ठीक दिव्या भारती के जन्मदिन से एक दिन पहले. (फाइल फोटो)

Sridevi Divya bharti

दिव्या भारती की मौत की गुत्थी भी आज तक सुलझी हुई है. यह भी रहस्य बना हुआ है कि दिव्या भारती चौथी मंजिल से दुर्घटनावश गिरी थीं या किसी ने उनकी मौत को अंजाम दिया था. इस मामले में उनके पति और निर्माता साजिद नाडियाडवाला को भी शक के दायरे में रखा गया था. (फाइल फोटो)

Sridevi Divya bharti

ठीक वैसे ही, अचानक अपने परिवार की शादी में शामिल होने गईं श्रीदेवी की मौत की खबर ने देश को हिला दिया था. श्रीदेवी की मौत को लेकर कई बातें कही गईं. रिपोर्ट में बाथटब में डूबने से लेकर कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया, हालांकि यह भी सवाल उठे कि उनकी मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि हत्या भी हो सकती है. उनकी संपत्ति को लेकर उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर पर शक किया गया, लेकिन बाद में कुछ सामने निकलकर नहीं आ पाया. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

Sridevi Divya bharti

फिल्म ‘लाडला’ से भी दिव्या भारती और श्रीदेवी के तार जुड़े हैं. पहले यह फिल्म अनिल कपूर के साथ दिव्या भारती करने वाली थी और फिल्म की 50 फीसदी से ज्यादा शूटिंग पूरी कर ली गई थी लेकिन उनकी अचानक मौत के बाद फिल्म श्रीदेवी की झोली में जा गिरी. उनके लाडला के लुक और दिव्या भारती के लुक में कोई अंतर नहीं था. (फाइल फोटो)

Sridevi Divya bharti

कहा यह भी जाता है दिव्या भारती जिस डायलॉग पर अटकती थी, वहीं श्रीदेवी भी अटक जाती थी. यह देखकर सेट पर मौजूद लोग दंग रह जाते थे. इसके अलावा, दोनों ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म बाद में बॉलीवुड पर राज किया. इतना ही नहीं, दोनों ने शादी भी फिल्म निर्माता से किया था. (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks