March 30, 2026
222-2026-03-94d4457a884f9f78ca17538ad0dd68eb-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: मनोरंजन जगत कई बड़ी खबरें सामने आई हैं. एक तरफ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है, जिसने 11 दिनों में ही 840 करोड़ का आंकड़ा पार कर ‘धुरंधर’ और ‘पुष्पा 2’ (हिंदी) …और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: राहुल बनर्जी मौत मामले में जांच में जुटी पुलिसZoom

डूबने से हुई एक्टर राहुल बनर्जी की मौत.

नई दिल्ली. एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 साल की उम्र में निधन हो गया. रविवार को वह अपने टीवी सीरियल की शूटिंग के लिए तलसारी में थे. शूटिंग के दौरान पानी में उतरते वक्त वह डूब गए. वहां मौजूद टेक्नीशियंस ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और पानी से बाहर भी निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मौत की वजह डूबना बताई जा रही है. पुलिस ने फिलहाल अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना तलसारी में होने की वजह से अब ओडिशा पुलिस भी इस मामले की जांच कर सकती है.

‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बॉलीवुड ने साधी चुप्पी, राम गोपाल वर्मा ने इंडस्ट्री पर जमकर कसा तंज

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की सफलता देख दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इसके मुरीद हो गए हैं. हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री की खामोशी उन्हें हजम नहीं हो रही है. राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए इसे फिल्म जगत की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आदित्य धर ने इंडस्ट्री के नीचे परमाणु बम फोड़ दिया है, फिर भी सब शांत हैं. वर्मा ने सवाल किया कि क्या लोग इस फिल्म की कामयाबी से सदमे में हैं या इसे प्रोपेगेंडा बताकर नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को इग्नोर करना फिल्म जगत की सबसे बड़ी बेवकूफी होगी.

श्रीनगर में शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन, श्रीलीला के साथ वायरल हुईं सेट की तस्वीरें

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला इन दिनों श्रीनगर की वादियों में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी. शुरुआत में इसे ‘आशिकी 3’ माना जा रहा था, लेकिन मेकर्स ने साफ किया कि इसका नाम ‘तू मेरी जिंदगी है’ हो सकता है. हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें कार्तिक के लंबे बाल और बियर्ड लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं, श्रीलीला अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं. फैंस दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। कश्मीर शेड्यूल की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का बज और बढ़ा दिया है.

‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर भड़के प्रियदर्शन, पूछा- फिल्म देखने वाले करोड़ों लोग बेवकूफ हैं?

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बताकर इसकी आलोचना भी कर रहे हैं, अब इस विवाद पर दिग्गज फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने चुप्पी तोड़ी है और फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का पुरजोर बचाव किया है. सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘यह कोई प्रोपेगेंडा नहीं, बल्कि पर्दे पर दिखाई गई सच्चाई है. जब पूरे हिंदुस्तान ने इस फिल्म को अपना लिया है, तो मुट्ठी भर लोगों की राय से क्या फर्क पड़ता है? क्या आपको लगता है कि फिल्म देखने वाले करोड़ों लोग बेवकूफ हैं? फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और आदित्य ने जो चाहा, वो हासिल कर लिया है.’

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग के बीच रणवीर सिंह ने निभाया पति का फर्ज, प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण का ऐसे रखते थे ख्याल

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की ऐतिहासिक सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. लेकिन इस कामयाबी के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ परिवार के प्रति समर्पण की एक दिलचस्प कहानी भी है. फिल्म के को-स्टार अभय अरोड़ा ने खुलासा किया कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं. बिजी शेड्यूल और काम के भारी दबाव के बावजूद रणवीर अपनी जिम्मेदारी कभी नहीं भूले. वह अक्सर शूटिंग से छोटे-छोटे ब्रेक लेकर अपनी पत्नी के पास पहुंच जाते थे ताकि उनका ख्याल रख सकें. साल 2024 में इस कपल ने अपनी नन्हीं बेटी का स्वागत किया. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच रणवीर का यह तालमेल वाकई काबिले तारीफ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks