May 26, 2026
1766912440_DAqrsql6mI-dularijpg-QeUnzLTcBB-3x2.jpg
Spread the love


X

title=

अशोक पंडित ने अनुपम खेर की मां को दिया कश्मीरी मंगलसूत्र, सुपरमॉडल दुलारी का वीडियो बना देगा दिन

 

arw img

अनुपम खेर ने रविवार सुबह की शुरुआत मां दुलारी के वीडियो के साथ की है. वीडियो में दुलारी को गिफ्ट में कश्मीरी मंगलसूत्र मिला है और उसे पाकर वे बहुत खुश हैं. अनुपम खेर की मां दुलारी के लिए ये कश्मीरी मंगलसूत्र एक्टर के दोस्त अशोक पंडित लाए हैं. अभिनेता अपनी मां से पूछते हैं कि कैसा लगा, तो पहले वो अशोक पंडित का शुक्रिया करती हैं और फिर तारीफ करती हैं कि बहुत प्यारा डिजाइन है. वे किरण खेर के लिए भी नया मंगलसूत्र मंगाने के लिए कहती हैं, लेकिन अनुपम का कहना है कि उनके पास है. वीडियो में अनुपम के कहने पर दुलारी नया मंगलसूत्र पहनकर रैंप वॉक भी करती हैं और उनके चेहरे पर छोटे बच्चे जैसी मुस्कान भी दिखती है. वे वीडियो में मटक-मटक के डांस भी करती हैं. इस अल्ट्रा क्यूट वीडियो पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि माताजी हमेशा ऐसे ही खुश रहें. अनुपम खेर की मां दुलारी का ये वीडियो किसी का भी दिन बना सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

अशोक पंडित ने अनुपम खेर की मां को दिया कश्मीरी मंगलसूत्र, सुपरमॉडल दुलारी का वीडियो बना देगा दिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks