Last Updated:
Whether it was stepping into the boxing ring, sprinting across tracks, or facing societal pressures, these actors succeeded in making audiences feel every triumph and heartbreak.

खिलाड़ियों की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाना आसान काम नहीं होता. इसके लिए एक्टर्स को सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष और खेलने के अंदाज को भी समझना पड़ता है. बॉलीवुड में कई सितारों ने असली एथलीट का रोल प्ले करके लोगों का दिल जीत है. जिसके लिए किसी ने महीनों ट्रेनिंग ली तो किसी ने अपने बॉडी और बोलने के तरीके तक को बदल दिया. आइए जानते हैं उन 7 सितारों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर असली एथलीट की कहानी को बेहद शानदार तरीके से दिखाया.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फरहान अख्तर का है. उन्होंने फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए उन्होंने जबरदस्त मेहनत की थी. फिल्म में उन्होंने मिल्खा सिंह के संघर्ष और मेहनत को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया. जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. इसी फिल्म से उनकी रातोंरात किस्तमत चमक उठी थी.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं. उन्होंने फिल्म ‘मैरी कॉम’ में बॉक्सर मैरी कॉम का रोल निभाया था. इस किरदार के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी ली. लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में है. अपनी परफेक्शन के लिए पहचाने जाने वाले आमिर ने फिल्म दंगल में पहलवान और कोच महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाकर लोगों को हैरान कर दिया था. किरदार के बड़े उम्र वाले हिस्से को दिखाने के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया और रेसलिंग वाले सीन्स के लिए कड़ी ट्रेनिंग भी ली. आमिर ने इस रोल के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था.

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी एथलीट का रोल प्ले कर चुके हैं. एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाया था. इस रोल के लिए सुशांत की मेहनत और लगन साफ नजर आई थी, जिसे फैंस का बेशुमार प्यार भी मिला. इसी फिल्म के बाद से वो रातोंरात स्टार बन गए थे. यह फिल्म 2016 आई थी, वहीं इसी साल शाहरुख की फिल्म फैन भी आई थी, लेकिन सुशांत की फिल्म के आगे शाहरुख पीछे रह गए थे और उस साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में उनकी मूवी एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई थी. जिसके चलते एक्टर बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पर अपनी एक्टिंग और मेहनत के चलते भारी पड़े थे.

फातिमा सना शेख फिल्म ‘दंगल’ में गीता फोगाट के रोल में नजर आई थीं. उन्होंने एक पहलवान की जिंदगी और उसकी मेहनत को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा. इस रोल के लिए उन्होंने रेसलिंग की ट्रेनिंग भी ली थी.यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

रणवीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने फिल्म 83 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया था. इस फिल्म में 1983 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत को दिखाया गया है. इसके लिए रणवीर सिंह ने खास क्रिकेट ट्रेनिंग ली और कपिल देव की स्टाइल, एक्शन और बॉडी लैंग्वेज को बारीकी से अपनाया था. जिसके बाद फैंस उनकी एक्टिंग देख हैरान रह गए थे. हर किसी को रणवीर की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आई थी.

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म साइना में भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए उन्होंने बैडमिंटन की खास ट्रेनिंग ली और सायना की बॉडी लैंग्वेज व खेलने के अंदाज को करीब से समझा. उनकी मेहनत और दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया.
