May 20, 2026
1779290507_Vinod-Khanna-Dimple-Kapadia-Prem-Dharam-9-2026-05-06b78bbb4e6f4393f8bee45042f6cd7e-1200x6.jpeg
Spread the love


Last Updated:

विनोद खन्ना अपने रंगीले स्वभाव के लिए मशहूर थे. माधुरी दीक्षित अकेली हीरोइन नहीं थीं, जिनके साथ रोमांटिक सीन शूट करते वक्त वह अपने जज्बातों पर कंट्रोल खो बैठे थे. डिंपल कपाड़िया के साथ फिल्म ‘प्रेम धर्म’ की शूटिंग के दौरान भी उनका विवाद हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटीमेट सीन के दौरान डायरेक्टर महेश भट्ट के ‘कट’ बोलने के बाद भी विनोद खन्ना डिंपल को किस करते रहे, जिससे सेट पर असहज माहौल बन गया था. क्रू मेंबर्स को बीच में आकर दोनों को अलग करना पड़ा. घटना के बाद डिंपल काफी परेशान हो गई थीं और खुद को मेकअप रूम में बंद कर लिया था.

Vinod Khanna, Dimple Kapadia

नई दिल्ली: बॉलीवुड की गलियारों में पुराने किस्से छाए रहते हैं. उनकी चर्चा सालों बाद भी होती रहती है. ऐसा ही एक मामला एक्टर विनोद खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से जुड़ा है, जो फिल्म ‘प्रेम धर्म’ की शूटिंग के दौरान सामने आया था. इस घटना ने उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल मचा दी थी.

Vinod Khanna, Dimple Kapadia

फिल्म ‘प्रेम धर्म’ में एक इमोशनल और इंटीमेट सीन शूट किया जा रहा था. सीन की डिमांड के हिसाब से विनोद खन्ना को डिंपल कपाड़िया को गले लगाकर किस करना था. शूटिंग की शुरुआत सामान्य तरीके से शुरू हुई और सभी लोग कैमरे के सामने अपना काम कर रहे थे.

Vinod Khanna, Dimple Kapadia

सेट पर मामला तब बिगड़ गया, जब डायरेक्टर महेश भट्ट ने सीन पूरा होने के बाद ‘कट’ बोला. न्यूज24 की रिपोर्ट के अनुसार, कहा जाता है कि कट बोलने के बाद भी विनोद खन्ना डिंपल को पकड़े रहे और उन्हें किस करते रहे. सेट पर मौजूद लोग यह देखकर हैरान रह गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vinod Khanna, Dimple Kapadia

कुछ पलों के लिए सेट पर अजीब सा माहौल बन गया. जब क्रू मेंबर्स को लगा कि मामला जरूरत से ज्यादा आगे बढ़ रहा है, तो वे तुरंत दोनों कलाकारों के पास पहुंचे और उन्हें अलग कराया. इस घटना के बाद सेट पर तनाव साफ महसूस किया जा सकता था.

Vinod Khanna, Dimple Kapadia

बताया जाता है कि डिंपल कपाड़िया इस पूरे मामले से काफी असहज हो गई थीं. वह शूटिंग छोड़कर सीधे अपने मेकअप रूम में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. उस दौरान, उन्होंने किसी से ज्यादा बात भी नहीं की और काफी देर तक अकेले रहीं.

Vinod Khanna, Dimple Kapadia

महेश भट्ट ने बाद में इस मुद्दे पर विनोद खन्ना से अलग से बातचीत की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक्टर से पूछा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? साथ ही, उन्होंने डिंपल कपाड़िया से माफी मांगने की सलाह भी दी, ताकि मामला शांत हो सके.

Vinod Khanna, Dimple Kapadia

फिल्म ‘प्रेम धर्म’ की शूटिंग के दौरान हुई इस घटना पर काफी विवाद हुआ था. फिल्म में हेमा मालिनी भी अहम भूमिका में नजर आई थीं. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इससे जुड़े किस्से लंबे समय तक चर्चा में बने रहे.

Vinod Khanna, Dimple Kapadia, Vinod Khanna Dimple Kapadia, Dimple Kapadia Vinod Khanna, Vinod Khanna Dimple Kapadia movie, Dimple Kapadia Vinod Khanna film prem dharm, प्रेम धर्म, विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया

यह दौर वह था, जब विनोद खन्ना ओशो के साथ आध्यात्मिक जीवन बिताने के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे. फिल्मों से लंबे ब्रेक के बाद उनकी वापसी पर हर किसी की नजर थी और इसी बीच यह विवाद भी सुर्खियों में आ गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks