July 13, 2026
77db854255830f4186b088232a532ca61730602441893854_original.jpg
Spread the love


आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की लगातार टी20 सीरीज हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की आलोचना तेज हो गई है. हालांकि भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीआई) से कप्तान या कोच को हटाने की बजाय हार की असली वजह तलाशने की अपील की है. उनका कहना है कि जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से समस्या का समाधान नहीं होगा.

गौतम-श्रेयस को हटाने के पक्ष में नहीं मांजरेकर

मांजरेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहा, ‘भारत के लिए सबसे आसान काम होगा गौतम गंभीर को हटाना, कप्तान को हटाना या फिर उन खिलाड़ियों को बाहर करना जिन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. यह सबसे आसान रास्ता है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘सही फैसला यह होगा कि भारत की नाकामी की असली वजह की पहचान की जाए. सबसे बड़ी वजह यह है कि ये टी20 मुकाबले आयरलैंड और इंग्लैंड जैसी विदेशी परिस्थितियों में खेले गए.’

आईपीएल की पिचों पर उठाए सवाल

मांजरेकर ने कहा, ‘हमारे बल्लेबाज और पूरी टीम इन परिस्थितियों के लिए सही तरीके से तैयार नहीं थे. इसकी वजह यह है कि चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों का चयन आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर किया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘आईपीएल भारतीय बल्लेबाजों को एक तरह से चमकाकर पेश करता है. मेरे हिसाब से आईपीएल की बल्लेबाजी की परिस्थितियां सबसे आसान हैं. ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा बल्लेबाज उन हालात में सफल होगा, जहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है.’

चयनकर्ताओं और BCCI को दी सलाह

मांजरेकर ने कहा, ‘चयनकर्ताओं को ज्यादा समझदारी दिखानी होगी और ऐसे खिलाड़ियों को चुनना होगा जो आयरलैंड, इंग्लैंड और दूसरी विदेशी परिस्थितियों में भी टी20 क्रिकेट में सफल हो सकें. शुभमन गिल ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं.’

यह भी पढ़ें- Virat Kohli IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स, देखिए लिस्ट

उन्होंने आखिर में कहा, ‘अगर किसी को हटाना ही है तो उन लोगों को हटाइए, जिन्होंने आईपीएल को ज्यादा लोकप्रिय और व्यावसायिक बनाने के लिए बल्लेबाजों के अनुकूल परिस्थितियों की सलाह दी थी. कप्तान या कोच को हटाना आसान फैसला है, लेकिन सही फैसला नहीं.’

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह से मिले वैभव सूर्यवंशी, तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘उन्होंने मुझे बहुत कुछ समझाया…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks