May 8, 2026
bollywood-movie-2026-05-4b8aef32af43d6ba1aad1473c15f4f93-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

डायरेक्टर अधीश राणा की म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म ‘जीना दिल से’ 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ‘जिंदगी छोटी है, टेंशन बड़ी क्यों?’ की टैगलाइन वाली यह फिल्म हरियाणा की एक सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म में लक्ष्य हांडा और अभिषेक सिंह सहित 15 से अधिक कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. इसमें 6 बेहतरीन गाने हैं, जिन्हें श्रेया घोषाल और जावेद अली जैसे बड़े गायकों ने आवाज दी है. यह फिल्म दोस्ती और खुश रहने का संदेश देती है और इसे कॉमेडी, रोमांस व शानदार संगीत का बेहतरीन संगम बताया गया है.

ख़बरें फटाफट

टेंशन को कहें टाटा! 'जीना दिल से' सिखाएगी खुश रहने का असली फंडाZoom

फिल्म की कहानी हरियाणा की एक सच्ची घटना से प्रेरित है

नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर टेंशन के बोझ तले दबकर मुस्कुराना ही भूल जाते हैं. इसी गंभीर समस्या का मजेदार समाधान लेकर आ रहे हैं डायरेक्टर अधीश राणा अपनी म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म ‘जीना दिल से’ के साथ. फिल्म की टैगलाइन ही बहुत कुछ कह देती है— ‘जिंदगी छोटी है… टेंशन बड़ी क्यों?’ यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का बज अभी से ही बहुत जबरदस्त है और इसके गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. खासकर ‘मधुबाला’ गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है, तो वहीं नक्काश अजीज की आवाज में ‘अक्कड़ बक्कड़’ गाना नया पार्टी एंथेम बनकर उभरा है. इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि कॉमेडी होने के बावजूद इसमें संगीत का तगड़ा तड़का लगाया गया है, जिसमें जावेद अली, श्रेया घोषाल और अरमान मलिक जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज दी है.

फिल्म की कहानी हरियाणा की एक सच्ची घटना से प्रेरित है और इसकी शूटिंग भी वहीं की असली लोकेशनों पर हुई है. इसमें 15 से भी ज्यादा कलाकारों की एक बड़ी फौज है, जो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मजेदार डायलॉग्स से दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार है. लक्ष्य हांडा, अभिषेक सिंह और यश पुरोहित जैसे कलाकारों के साथ यह फिल्म दोस्ती, रोमांस और ढेर सारी मस्ती का एक पैकेज है. डायरेक्टर अधीश राणा के लिए यह फिल्म किसी सपने से कम नहीं है. बचपन से ही फिल्मों के शौकीन रहे अधीश ने अपनी सालों की मेहनत और जुनून को इस प्रोजेक्ट में झोंक दिया है. उनका कहना है कि ‘जीना दिल से’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशन है, जिसका मकसद लोगों को यह बताना है कि खुशियां तलाशना और दोस्ती निभाना ही जिंदगी का असली मतलब है.

असली घटना पर बनी है फिल्म
प्रोडक्शन की बात करें तो यह फिल्म ADR मीडिया प्रॉडक्शन के बैनर तले बनी है, जिसे अमरदीप राणा, अधीश राणा और अधिराज राणा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के टाइटल ट्रैक को जावेद अली ने अपनी सुरीली आवाज से संवारा है, जो कहानी की रूह को बयां करता है. गानों में विविधता लाने के लिए राहुल जैन, प्रशांत इंगोले और धनेलिया ब्रदर्स जैसे टैलेंटेड संगीतकारों को साथ लाया गया है. कुल मिलाकर, ‘जीना दिल से’ युवा पीढ़ी के साथ-साथ हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. अगर आप भी रोजाना के तनाव से ब्रेक लेकर कुछ हल्का-फुल्का और म्यूजिकल देखना चाहते हैं, तो 29 मई की तारीख अपने कैलेंडर में मार्क कर लीजिए. यह फिल्म आपको सिखाएगी कि मुश्किलें चाहे कितनी भी हों, जिंदगी को तो बस दिल से ही जीना चाहिए.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks