July 8, 2026
cc0d75b9441d7bf033b003f0b81d3ae317835157649671364_original.jpg
Spread the love


West Indies vs Sri Lanka Test: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त किया. इस ड्रॉ के साथ कैरेबियाई टीम ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली, क्योंकि टीम ने पहला टेस्ट एक पारी और 217 रन से जीता था. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 23 साल के लंबे इंतजार के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की. 

टीम ने इससे पहले एशियाई टीम के खिलाफ 2003 में सीरीज जीती थी. उस वक्त भी 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से वेस्टइंडीज को जीत मिली थी. अब इतिहास ने खुद को दोहराते हुए 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में मिली पहली जीत 

10 मैच खेलने के बाद वेस्टइंडीज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में पहली जीत नसीब हुई. अब टीम 8वें पायदान पर है. टीम ने 10 में से 1 मैच जीता और 7 में हार का सामना किया. बाकी 2 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए. टीम का पर्सेंटेज 16.67 का रहा. पाकिस्तान सबसे नीचे 9वें पायदान पर है. पाकिस्तान ने 4 में सिर्फ 1 मैच जीता है और बाकी 3 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है. टीम का पर्सेंटेज 8.33 का है. 

ऐसा रहा वेस्टइंडीज और श्रीलंका के दोनों टेस्ट का हाल 

पहला टेस्ट: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका 308 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 626 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. जवाब में दूसरी पारी के लिए उतरी श्रीलंका 101 रन पर ही सिमट गई. मैच में वेस्टइंडीज के लिए आमिर जंगू ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 233 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

दूसरा टेस्ट: दूसरा टेस्ट भी सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर खेला गया. मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका ने 9 विकेट पर 549 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. जवाब में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 499 रन पर ऑलआउट हुई. इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 251/9 रन बनाकर एक बार फिर पारी घोषित कर दी. जवाब में वेस्टइंडीज बगैर कोई विकेट गंवाए 109 रन तक पहुंच सकी और मैच ड्रॉ हो गया. 

 

यह भी पढ़ें: शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का ‘काला दिन’, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks