May 16, 2026
Jana-Nayagan-Piracy-2026-05-e47b50d37c4455996a8d4bf226b4aba0-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

पैन इंडिया फिल्म ‘जन नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु पुलिस ने 3 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मच अवेटेड फिल्म थलापति विजय लीड रोल में हैं. उनके अपॉजिट पूजा हेगड़े हैं. विलेन का किरदार बॉबी देओल निभा रहे हैं. फिल्म कानूनी विवाद की वजह से अबतक रिलीज नहीं हो पाई है. इसे इस साल जनवरी में रिलीज होना था. इस बीच यह फिल्म लीक हुई और कई जगहों पर ऑनलाइन देखी भी गई.

ख़बरें फटाफट

थलापति की 'जन नायकन' लीक मामले में 3 और लोग गिरफ्तार, किया कोर्ट में पेशZoom

‘जन नायकन’ लीक मामले में तीन और लोगों के गिरफ्तारी. (फाइल फोटो)

मुंबई. थलापति विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ लगातार चर्चा में है. फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन कोर्ट केस की वजह से रिलीज नहीं हो पाई. इस बीच फिल्म ऑनलाइन लीक हुई और मेकर्स को 60 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ. तमिलनाडु पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने ‘जन नायकन’ के ऑनलाइन लीक मामले की जांच तेज कर दी है. राज्य साइबर क्राइम विंग ने इस मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है.

हाल ही में हुई इन गिरफ्तारियों से पहले इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया था. साइबर क्राइम विंग ने गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि फिल्म के अवैध ऑनलाइन प्रसार से जुड़े डिजिटल सबूतों की गहन तकनीकी जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं.

जांचकर्ताओं के अनुसार, मुख्य आरोपी एक अन्य फिल्म प्रोजेक्ट में फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहा था. पुलिस का आरोप है कि उसने बिना अनुमति के एक एडिटिंग स्टूडियो से ‘जन नायकन’ के रील्स रूम में एंट्री की और फुटेज चुरा ली. चुराए गए इस मटेरियल को कथित तौर पर फुल वीडियो फॉर्मेट में बदलकर अन्य आरोपियों के साथ शेयर किया गया, जिससे इंटरनेट पर पायरेटेड कॉपियों का बड़े पैमाने पर प्रसार हुआ.

‘जन नायकन’ लीक मामले में गिरफ्तार आरोप को हिरासत में भेजा

अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साइबर क्राइम विंग ने जनता को पायरेटेड कंटेंट डाउनलोड, स्ट्रीम या फॉरवर्ड करने के खिलाफ सख्त चेतावनी भी जारी की है. अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल पायरेसी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ, चाहे वह लिंक शेयर करे या लीक कंटेंट को प्रमोट करे, सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

तमिलनाडु पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध लिंक या पायरेसी से जुड़ी जानकारी मिले तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें. एच विनोद के डायारेक्शन में बनी ‘जन नायकन’ की क्लिप्स ऑनलाइन सामने आने के बाद फैंस और इंडस्ट्री के बीच हड़कंप मच गया था. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इस पायरेसी की घटना की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks