Last Updated:
फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी के अंतिम संस्कार पर उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देने कई दिग्गज सितारे पहुंचे. इस दौरान मलाइका अरोड़ा से लेकर सैफ अली खान, गोविंदा, वरुण धवन, डेविड धवन और शत्रुघ्न सिन्हा समेत तमाम हस्तियां नजर आईं. अंतिम संस्कार में फिल्म जगत की इन हस्तियां के चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान घाट में किया गया, जहां उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्मी सितारों का जन सैलाब उमड़ पड़ा. उनके अंतिम संस्कार में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी.
पहलाज निहलानी इंडस्ट्री के उन निर्माताओं में से एक थे, जिन्होंने 80 से लेकर 90 के दशक तक कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया, जो हिट साबित हुईं. उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्में बनाई. इनमें ‘गुनाहों का फैसला’, ‘पाप की दुनिया’, ‘मिट्टी और सोना’, ‘शोला और शबनम’ और ‘आंखें’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं. अब उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनके अंतिम संस्कार पर तो जन सैलाब उमड़ पड़ा है.
गोविंदा के चेहरे पर नजर आ रहा दुख
पहलाज निहलानी के अंतिम संस्कार में जाने माने एक्टर गोविंदा और फिल्ममेकर डेविड धवन भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. दोनों ने पहलाज निहलानी के साथ काम किया है. पर्सनली भी उनके साथ इनके साथ उनके काफी अच्छे रिश्ते रहे. वायरल हो रहे इस वीडियो में गोविंदा काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. कैमरों के सामने वह अपना दुख छिपाते नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
