May 7, 2026
1778096568_1777957167_vijay-7-2026-05-c81c16d8009aaee678ea87ca1be2a126-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु चुनावों में 108 सीटें जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की. उनके 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है. हालांकि, इस जीत के बीच वे कई विवादों से घिरे रहे हैं, जिनमें उनकी पत्नी संगीता के लगाए बेवफाई के आरोप और तलाक की अर्जी अहम हैं. इसके अलावा, एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ उनके अफेयर की अफवाहें और पिता एसए चंद्रशेखर के साथ राजनीतिक पार्टी को लेकर कानूनी विवाद और आयकर विभाग की छापेमारी जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे हैं. साथ ही, सुपरस्टार फिल्म ‘जन नायकन’ सेंसर बोर्ड की मंजूरी और लीक विवादों में फंसी हुई है.

Thalapathy Vijay

नई दिल्ली: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है- थलापति विजय. सुपरस्टार से नेता बने विजय ने अपनी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (टीवीके) के साथ चुनाव मैदान में उतरते ही इतिहास रच दिया है. उनकी पार्टी ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना काफी प्रबल हो गई है. चर्चा तो यह भी है कि वे 7 मई को शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

Vijay

जहां एक तरफ विजय के फैंस उनकी इस शानदार राजनीतिक जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं. थलापति विजय का करियर जितना सफल रहा है, उनके साथ जुड़े विवाद भी उतने ही चर्चा में रहे हैं. आज जब वे सत्ता की कुर्सी के करीब हैं, तो लोग उन पुराने विवादों को फिर से याद कर रहे हैं जो सालों से उनके इर्द-गिर्द घूमते रहे हैं.

Thalapathy Vijay, Wife

विजय की निजी जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम के साथ उनके रिश्तों में आई दरार है. खबरों की मानें तो संगीता ने इसी साल फरवरी में फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. 25 साल से ज्यादा के इस वैवाहिक रिश्ते के टूटने की वजह बेवफाई को बताया जा रहा है. संगीता का आरोप है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर है, जिसके बारे में उन्हें 2021 में पता चला था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vijay and Trisha

संगीता के इन आरोपों के बाद एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ विजय के अफेयर की पुरानी अफवाहें एक बार फिर हवा पकड़ने लगी हैं. विजय और त्रिशा की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे हिट और पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है. ‘घिल्ली’ और ‘थिरुपाची’ जैसी कई फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने बेहद पसंद किया है. हालांकि, इन दोनों ने ही अपनी निजी जिंदगी के इन कयासों पर हमेशा चुप्पी साधे रखी है.

Thalapathy Vijay, Jana Nayagan delay, Vijay father reaction, S A Chandrasekhar statement, Jana Nayagan release update, Vijay last film, Tamil cinema news, Jana Nayagan censor issue

विवाद सिर्फ पत्नी तक ही सीमित नहीं रहे, विजय का अपने पिता और मशहूर निर्देशक एसए चंद्रशेखर के साथ भी काफी मनमुटाव रहा है. मामला तब बिगड़ा जब उनके पिता ने विजय के नाम और उनकी फैन फॉलोइंग का इस्तेमाल कर एक राजनीतिक पार्टी बनाने की कोशिश की. विजय को यह बात बिल्कुल रास नहीं आई और उन्होंने अपने ही पिता के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, ताकि वे उनके नाम पर कोई संगठन न चला सकें.

Thalapathy VIjay

विजय के फिल्मी करियर में इनकम टैक्स विभाग (IT) के छापों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. साल 2015 से 2020 के बीच कई बार उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी की गई. बताया जाता है कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पुली’ और ‘बिगिल’ से जुड़ी टैक्स चोरी की शिकायतों के कारण यह कार्रवाई हुई थी. इन वित्तीय विवादों ने कई बार उनकी इमेज पर सवाल खड़े किए, लेकिन उनके फैंस का सपोर्ट कम नहीं हुआ.

Vijay, Jana Nayagan

स्टार की अगली फिल्म ‘जन नायकन’ भी इन दिनों गलत वजहों से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच फिल्म के कुछ हिस्से इंटरनेट पर लीक हो गए, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल इस लीक की जांच चल रही है, लेकिन फिल्म को लेकर बना यह विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.

thalapathy vijay f

विजय का सफर दिखाता है कि एक सुपरस्टार के लिए शोहरत के साथ-साथ चुनौतियां भी कदम-कदम पर आती हैं. अब जब वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में एक नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में हैं, तो ये पुराने विवाद उनके लिए राजनीतिक चुनौतियां पेश कर सकते हैं. देखना होगा कि थलापति विजय अपनी इस नई भूमिका में इन विवादों के साये से निकलकर जनता का भरोसा कैसे जीतते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks