May 17, 2026
vicky-kaushal-best-movies-based-on-true-story-on-ott-2026-05-d92fb6c2cd1c73372e619c7489a96829-1200x6.jpeg
Spread the love


Last Updated:

Vicky Kaushal True Story Movies OTT: विक्की कौशल बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर हैं, जिनकी फिल्मों की रिलीज का दर्शकों को इंतजार रहता है. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया है जो ओटीटी पर मौजूद हैं. उनकी ‘सरदार उधम’, ‘सैम बहादुर’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्में सच्ची कहानियों और घटनाओं से प्रेरित हैं. एक्टर की फिल्म ‘राजी’ भी सच्ची कहानी से प्रेरित बताई जाती है. आइए, जानते हैं कि आप इन फिल्मों किस ओटीटी प्लटेफॉर्म में देख सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

बायोपिक के बेताज बादशाह विक्की कौशल! ओटीटी पर छाई हुई हैं ये टॉप 4 फिल्मेंZoom

विक्की कौशल ने कई यादगार रोल निभाए हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपनी कमाल की एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम बना लिया है. जब असल जिंदगी की शख्सियतों और कहानियों पर बायोपिक्स बनाने की बात आती है, तो एक हीरो का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है. उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से ऐतिहासिक किरदारों को पर्दे पर जीवंत कर दिया था. उन्होंने पर्दे पर जांबाज वॉर हीरोज और इतिहास के पन्नों में दर्ज हस्तियों को इतने बेहतरीन तरीके से जिंदा किया है कि लोग उनके मुरीद हो गए. अगर आप भी विक्की के इस दमदार अभिनय के गवाह बनना चाहते हैं, तो उनकी कई बेहतरीन फिल्में इस वक्त ओटीटी पर देखने के लिए मौजूद हैं.

लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है फिल्म ‘सरदार उधम’ का, जो उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसमें विक्की ने क्रांतिकारी उधम सिंह का किरदार निभाया है. फिल्म में बताया गया है कि कैसे उधम सिंह ने साल 1919 के दर्दनाक जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था. उन्होंने लंदन जाकर माइकल ओ ड्वायर को मौत के घाट उतारा था. विक्की के अभिनय से सजी इस दिल छू लेने वाली और रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म को आप ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर आराम से देख सकते हैं.

सच्ची घटनाओं पर बनीं 4 फिल्मों का ओटीटी पर जलवा

वॉर हीरोज पर बनी फिल्मों की बात करें, तो ‘सैम बहादुर’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ विक्की के करियर की दो सबसे बड़ी फिल्में हैं. ‘सैम बहादुर’ एक वॉर ड्रामा है, जिसमें भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बहादुरी और उनके बेबाक अंदाज को दिखाया गया है. उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में सेना को लीड किया था. इसे आप ‘जी5’ पर देख सकते हैं. वहीं, इसी प्लेटफॉर्म पर मौजूद ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ एक ऐसी एक्शन-मिलिट्री फिल्म है, जो 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के असली सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी है. इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं.

फिल्म ‘राजी2018

विक्की कौशल ने एक जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘राजी’ में भी बेहद संजीदा रोल निभाया था, जिसे आप ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर देख सकते हैं. यह फिल्म सहमत खान नाम की एक कश्मीरी लड़की की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो रॉ की अंडरकवर एजेंट बनकर पाकिस्तान जाती है. फिल्म में विक्की ने एक पाकिस्तानी अधिकारी का किरदार निभाया था, जिससे सहमत शादी करती है. कुल मिलाकर, विक्की कौशल की सभी फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं करतीं, बल्कि देश के इतिहास और हीरोज की उन कुर्बानियों से भी रूबरू कराती हैं, जिन्हें हर भारतीय को जरूर देखना चाहिए.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks