May 22, 2026
shefali-shah-4-2026-05-e7d6ad295264b8e413fb4bf3e5e90edf-1200x675.jpeg
Spread the love


Last Updated:

दिग्गज एक्ट्रेस शेफाली शाह आज फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं, लेकिन उनका यह सफर बेहद स्ट्रगल से भरा रहा. शेफाली ने बचपन में तंगियों और बेघर होने जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘रंगीला’ और ‘सत्या’ से की थी. ‘वक्त’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें असली पहचान ओटीटी से मिली. वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में पुलिस अफसर वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर सम्मान दिलाकर ओटीटी की ‘क्वीन’ बना दिया.

shefali shah

नई दिल्ली: बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी दमदार अदायगी से अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली शाह को आज भला कौन नहीं जानता? अपनी संजीदा एक्टिंग और स्क्रीन पर मजबूत किरदारों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. बड़े पर्दे की फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक, आज हर जगह दर्शक उनके अभिनय के मुरीद हो चुके हैं और उन्हें खुले दिल से स्वीकार कर चुके हैं.

shefali shah

शेफाली शाह आज कामयाबी के जिस आसमान पर हैं, वहां तक पहुंचने का उनका सफर जरा भी आसान नहीं रहा है. बचपन के स्ट्रगल से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खुद को एक बेहतरीन कलाकार के रूप में साबित करने तक, उन्होंने जिंदगी की हर चुनौती का डटकर सामना किया. तमाम मुश्किलों से भरे इस लंबे सफर के बावजूद शेफाली ने कभी हार नहीं मानी, और यही वजह है कि आज वह इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में शुमार हैं.

shefali shah

22 मई 1973 को जन्मीं शेफाली शाह बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहती थीं. वह एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती थीं और शुरुआती दिनों में उन्हें काफी आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि उनका परिवार लंबे समय तक बिना किसी स्थायी घर के रहा और कई बार तो उन्हें रिश्तेदारों के सहारे भी दिन काटने पड़े.

Add News18 as
Preferred Source on Google

shefali shah

मुश्किल हालातों ने शेफाली को टूटने नहीं दिया, बल्कि मानसिक रूप से और भी मजबूत बनाया. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1995 में आई राम गोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ से की थी. इस फिल्म में भले ही उनका रोल बहुत छोटा था, लेकिन उन्होंने अपनी छोटी सी मौजूदगी से भी लोगों का ध्यान खींच लिया था. इसके बाद उन्हें फिल्म ‘सत्या’ में काम करने का मौका मिला.

shefali shah

राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ ने शेफाली के करियर को एक नई और मजबूत दिशा देने का काम किया. फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों ने ही खूब सराहा. रोल से मिली तारीफ ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने में बहुत मदद की. इसके बाद उन्होंने कई और यादगार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

shefali shah

शेफाली ने ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘डॉक्टर जी’ और आलिया भट्ट के साथ ‘डार्लिंग्स’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित की. खास बात यह रही कि उन्होंने कभी भी खुद को किसी एक तरह की भूमिका या स्टीरियोटाइप में बांधकर नहीं रखा. उन्होंने हर बार अलग-अलग तरह के किरदारों को चुनकर दर्शकों को हैरान किया.

shefali shah

एक से बढ़कर एक किरदार निभाने के बावजूद शेफाली को बड़ी लोकप्रियता नहीं मिली, जिसकी वह असल में हकदार थीं. इसके बाद, उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई. वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में पुलिस अफसर वर्तिका चतुर्वेदी के उनके कड़क किरदार ने उन्हें देश के हर घर में एक नई और दमदार पहचान दिलाई.

shefali shah

इस सीरीज को ग्लोबल लेवल पर भी खूब सराहना मिली. इसके बाद ‘ह्यूमन’ जैसी सीरीज में भी उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. आज शेफाली न सिर्फ ओटीटी की क्वीन कही जाती हैं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी निर्देशक विपुल शाह के साथ एक बेहद खुशहाल जीवन बिता रही हैं. उनका यह सफर हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है जो स्ट्रगल से लड़कर आगे बढ़ना चाहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks