June 3, 2026
beafbbfd57275d01ad7b5ac06aa630da17805059811391364_original.jpg
Spread the love


Suryakumar Yadav Removed as T20I Captain: भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया गया है. सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि सूर्या से टी20 की कप्तानी छीन ली गई है. बात सिर्फ कप्तानी जाने तक सीमित नहीं रही, रिपोर्ट में बताया गया कि सूर्या का टीम में रहना भी मुश्किल होगा. टीम इंडिया को अगली टी20 सीरीज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी हैं. उससे पहले ही सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने की खबर सामने आई. 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि सूर्यकुमार यादव को भारत के टी20 कप्तान के पद से हटा दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति के परामर्श से, नए सत्र के लिए एक नए कप्तान की नियुक्ति करेगा. इससे साफ हो जाता है कि अब मेन इन ब्लू को नया टी20 कप्तान मिलने वाला है. 

रिपोर्ट में बीसीसीआई के अधिकारी के हवाले से बताया गया, “चयन समिति, बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने कोच गौतम गंभीर से परामर्श करने के बाद यह फैसला लिया है कि भारत को अब से एक नए कप्तान के साथ मैदान में उतरना चाहिए. सूर्या की कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन उनकी फॉर्म और फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए, टीम को लगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.”

खराब फॉर्म सूर्या के लिए बनी बड़ी मुश्किल 

सूर्या की खराब फॉर्म उनके लिए बड़ी मुश्किल बनी. भले ही सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, लेकिन टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के खिलाफ उनके बल्ले से रन नहीं निकल सके. इसके बाद 2026 के आईपीएल में भी ज्यादातर सूर्यकुमार फ्लॉप ही दिखे. उन्होंने 13 पारियों में 20.76 की औसत से 270 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले. 

रोहित शर्मा के बाद बने थे कप्तान 

रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद फॉर्मेट से संन्यास से लिया था. रोहित के बाद सूर्या को नया टी20 कप्तान नियुक्य किया गया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार यादव के बाद किसे कमान सौंपी जाती है. हालांकि अभी बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक अपडेट आना बाकी है. 

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks