Last Updated:
सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई ‘शतक’ को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों के सफर को दिखाती फिल्म ‘शतक’ अब राजस्थान में टैक्स फ्री हो गई है. राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब आम लोग बहुत ही कम कीमत पर टिकट खरीदकर यह फिल्म देख सकेंगे. संघ के संस्थापकों के जीवन और उनके संघर्षों को समेटे हुए यह फिल्म समाज में एक नई चर्चा छेड़ रही है.

19 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है शतक मूवी.
नई दिल्ली. राजस्थान से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बनी शतक के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने इस फिल्म को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री करने का बड़ा फैसला लिया है. वित्त विभाग ने आधिकारिक तौर पर इस फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करने की मंजूरी दे दी है. यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दो सबसे प्रभावशाली स्तंभों और संस्थापकों के जीवन पर आधारित है.
राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा फैसला
फिल्म ‘शतक’ मुख्य रूप से हेडगेवार और गोलवलकर के उन 100 वर्षों के कार्यों और विचारधारा का वर्णन करती है, जिसने संघ की नींव को मजबूत किया. राजस्थान सरकार के इस फैसले के बाद अब आम दर्शक कम कीमतों पर सिनेमाघरों में इस ऐतिहासिक और वैचारिक फिल्म का आनंद ले सकेंगे. माना जा रहा है कि सरकार का यह कदम फिल्म के सामाजिक और ऐतिहासिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है.
हिंदू संगठन आरएसएस पर बनी है फिल्म
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है, जिसकी स्थापना 1925 में डॉ. केशवराव बलराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी. इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज का उत्थान करना है. आरएसएस की शाखाएं पूरे भारत में चलती हैं, जहां शारीरिक व्यायाम, अनुशासन और सांस्कृतिक शिक्षा दी जाती है. संगठन ने आपदा राहत, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
फिल्म में आरएसएस के 100 सालों का इतिहास
आरएसएस पर आधारित यह फिल्म संघ के सौ साल की यात्रा, उसके विचार और सामाजिक योगदान को केंद्र में रखकर बनाई गई है. यह फिल्म 100 साल के लंबे पड़ाव के पूरे होने की कहानी को प्रस्तुत करती है, जिसने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को गहराई से प्रभावित किया है. इस मूवी के जरिए संघ से जुड़े कई सालों पुराने भ्रम और गलतफहमियों पर भी फिल्म में प्रकाश डाला गया है. इसमें स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस का योगदान, विभिन्न समय पर लगे प्रतिबंध और आपातकाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की झलक भी दिखाई देती है.
सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है शतक फिल्म
बताते चले कि शतक फिल्म के सह-निर्माता आशीष तिवारी हैं. अनिल डी अग्रवाल की परिकल्पना पर आधारित और आशीष मॉल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसे एडीए 360 डिग्री एलएलपी द्वारा प्रस्तुत किया गया है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
