May 1, 2026
Deepika-Shah-Rukh-king-9-2026-05-87afc3efc1a2823b818c4a395033ca02-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट की है. प्रेग्नेंसी के बीच उनका वर्क शेड्यूल काफी बिजी बताया जा रहा है. दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को केप टाउन में ‘किंग’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान हाथ में हाथ डालकर चलते हुए देखा गया.

Deepika Shah Rukh king

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के दौरान भी आने वाली फिल्मों की शूटिंग जारी रखने की प्लानिंग कर रही हैं. वह शाहरुख खान के साथ दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के लिए पहुंची हैं. सेट से लीक हुई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Deepika Shah Rukh king

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही शाहरुख खान स्टारर ‘किंग’ के सेट से कई तस्वीरें-वीडियो लीक हुई हैं. फैंस शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री पर फिदा हो रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका शेड्यूल की तस्वीरों में दोनों कलाकार हाथ में हाथ डालकर नजर आ रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वे किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Deepika Shah Rukh king

शाहरुख और दीपिका के फैन पेजों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दीपिका ऑरेंज रंग की फ्लोई ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, और उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रही है. वह शाहरुख खान के साथ गाने की शूटिंग करती हुई शाइन कर रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Deepika Shah Rukh king

शाहरुख खान सफेद और नीले रंग की स्ट्राइप्ड शर्ट और नीली पैंट में नजर आ रहे हैं. शूटिंग के दौरान वहां बड़ी भीड़ जमा थी, जिससे यह शूट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. सेट से एक और वीडियो क्लिप भी वायरल हो रही है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Deepika Shah Rukh king

फैंस अपनी खुशी रोक नहीं पाए, एक कमेंट में लिखा गया, “दोनों की स्टाइलिंग शानदार है”, वहीं दूसरे ने लिखा, “वाह, 60 साल की उम्र में शाहरुख बहुत अच्छे लग रहे हैं.” एक फैन ने लिखा, “दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं, स्टाइलिंग परफेक्ट है.” एक और कमेंट में लिखा गया, “वाह, दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं!” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Deepika Shah Rukh king

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण का वर्क शेड्यूल पूरी तरह से प्लान किया गया है और वह दक्षिण अफ्रीका में शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ के एक गाने की शूटिंग करेंगी, साथ ही फिल्म के एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स सीक्वेंस में भी हिस्सा लेंगी. अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी इस शेड्यूल का हिस्सा हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Deepika Shah Rukh king

वहीं, भारत लौटने के बाद दीपिका मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्ममेकर एटली की ‘राका’ की शूटिंग में अल्लू अर्जुन के साथ शामिल होंगी. खबर है कि वह इस फिल्म के लिए करीब 50-60 दिनों तक शूटिंग करेंगी. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Deepika Shah Rukh king

‘किंग’ की स्टारकास्ट में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अभय वर्मा और राघव जुयाल भी शामिल हैं. हाल में मेकर्स ने ‘किंग’ का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया और बताया कि 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

eepika Shah Rukh king-

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘किंग’ में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किंग’ में शाहरुख खान एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं, जो अंडरवर्ल्ड में काम करता है, जबकि सुहाना उनकी शागिर्द बनी हैं, जो खतरनाक मिशनों के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks