April 25, 2026
6d7c73e084943acd8c045fb9f96b87761777051727500975_original.jpg
Spread the love


Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है. यह बेंगलुरू की सीजन में कुल पांचवीं जीत है. साई सुदर्शन की शतकीय पारी भी गुजरात के काम न आ सकी. RCB के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक लगाए. कोहली ने इस मुकाबले में 44 गेंद में 81 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दम पर विराट ने एक बार फिर IPL 2026 की ऑरेंज केप हासिल कर ली है.

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने 7 गेंद शेष रहते 5 विकेट से यह मैच जीत लिया. इस जीत ने बेंगलुरू को पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है.

सुदर्शन का शतक पड़ा फीका

गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाए थे. इसमें बहुत बड़ा योगदान साई सुदर्शन की 100 रनों की शतकीय पारी का रहा. उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन बनाए थे. यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक रहा.

जब बेंगलुरू की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई तो जैकब बैथेल जल्दी आउट हो गए, जिन्होंने 10 गेंद में 14 रन बनाए. उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर 59 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी की. पडिक्कल ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था. पूरे मैच में उन्होंने 27 गेंद खेलकर 55 रन बनाए. वहीं कोहली ने भी तूफानी अंदाज में 44 गेंद खेलकर 81 रन बनाए.

RCB को लगा था झटका, फिर दमदार वापसी

इस मुकाबले में बेंगलुरू ने एक समय केवल एक विकेट के नुकसान पाकर 141 रन बना लिए थे. टीम आसान जीत की ओर आगे बढ़ रही थी. मगर बेंगलुरू टीम ने इसी बीच 16 गेंदों के भीतर 4 विकेट खो दिए थे. मगर क्रुणाल पांड्या और टिम डेविड ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए RCB की जीत सुनिश्चित की. पांड्या ने 12 गेंद में 23 रन बनाए, वहीं डेविड भी 10 रन बनाकर नाबाद लौटे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks