May 30, 2026
celina-Jaitley-Brother-Case-2026-02-4934ce7cf28a8710ec6a8af1312b900e-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Celina Jaitley Brother Case: एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली की यूएई (UAE) में हिरासत को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में एक नया मोड़ तब आया, जब अदालत ने विदेश मंत्रालय (MEA) को इस संबंध में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए. दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेश मंत्रालय को आदेश दिया है कि वह दुबई और अबू धाबी में रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली की कानूनी पैरवी के लिए एक कानूनी फर्म को नियुक्त करे.

ख़बरें फटाफट

सेलिना जेटली के भाई के केस में हाईकोर्ट का आदेश, विदेश मंत्रालय को दिया टास्कसेलिना जेटली के भाई के केस में आया नया मोड़

नई दिल्ली: एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत के यूएई में हिरासत मामले में नया अपडेट आया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने केस को लेकर विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है. सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली को दुबई और अबू धाबी में रीप्रेजेंट करने के लिए एक कानूनी फर्म को नियुक्त करने के निर्देश दिया गया है. यह कानूनी फर्म बिना किसी शुल्क के यह मामला लड़ने के लिए तैयार है. हाईकोर्ट ने कहा कि अगर आदेश जारी करने में कोई बाधा हो, तो उसका उल्लेख हलफनामे में किया जाए. इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी.

एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई और भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली पिछले 14 महीनों से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में हैं. यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब सेलिना ने अपने भाई के मौलिक अधिकारों और सुरक्षा के खातिर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. सेलिना ने याचिका में बताया था कि उनके भाई को सितंबर 2024 में गैर-कानूनी तरीके से अगवा करके हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद परिवार गहरे संकट और मुश्किल दौर से गुजर रहा है.

सेलिना जेटली की डिमांड
सेलिना जेटली ने अपने भाई की भलाई को लेकर गहरी चिंता जताई थी. याचिका में तर्क दिया गया कि एक साल से ज्यादा समय के बावजूद परिवार को मेजर विक्रांत की कानूनी हालात, उनका सेहत या उन पर लगे आरोपों के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है. सेलिना ने मांग की थी कि भारत का विदेश मंत्रालय (MEA) उनके भाई को उचित कानूनी , चिकित्सा सहायता और नियमित कांसुलर की सुविधा पहुंचाए.

परिवार का आरोप
केस पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से वकील निधि रमन ने अदालत को सूचित किया था कि विक्रांत जेटली को ‘एक खास मामले’ के संबंध में गिरफ्तार किया गया था और मंत्रालय उनकी पत्नी के साथ लगातार संपर्क में है. हालांकि, परिवार का आरोप है कि उन्हें न तो अब तक कोई फोन कॉल करने की अनुमति दी गई है और न ही बातचीत का कोई जरिया मुहैला कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली साल 2016 से यूएई में रह रहे थे और मैतिति (MATITI) ग्रुप के साथ जुड़े थे, जो ट्रेडिंग और रिस्क मैनेजमेंट की फील्ड में काम करती है. उन्हें कथित तौर पर ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ से जुड़ी चिंताओं के चलते हिरासत में लिया गया है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

सेलिना जेटली के भाई के केस में हाईकोर्ट का आदेश, विदेश मंत्रालय को दिया टास्क



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks