May 26, 2026
The-Kerala-Story-2-Sadia-khateeb-2026-02-892d87f9c7e631e98131251e82006361-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘रक्षा बंधन’ में अक्षय कुमार की बहन गायत्री वर्मा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सादिया खतीब ने ‘द केरल स्टोरी 2’ की आलोचना की है. उन्होंने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है. सादिया ने कहा कि यह फिल्म एक खास धर्म को टारगेट बनाती हैं और इसे दोषी ठहराती है. ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

'समाज के लिए खतरा', अक्षय कुमार की 'बहन' ने की 'दे केरल स्टोरी 2' आलोचनाZoom

बॉलीवुड एक्ट्रेस सादिया खतीब ने ‘द केरल स्टोरी 2’ की आलोचना की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ का टीज़र कुछ दिन पहले ही रिलीज गया. जब टीजर आया है, तब से सोशल मीडिया और फिल्म जगत में इस पर खूब चर्चा हो रही है. टीज़र को कुछ ऑडियंस ने इसकी बोल्ड कहानी और परेशान करने वाली सच्चाइयों को सामने लाने के दावे के लिए सराहा है. वहीं, कई लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. ‘शिकारा’, ‘रक्षाबंधन’ और ‘द डिप्लोमेट’ जैसी फिल्मों में लीड और अहम रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सादिया खतीब ने फिल्म की आलोचना की है. उन्होंने इसे प्रोपेगेंडा फैलाने वाली फिल्म बताया है.

सादिया खतीब ने ‘द केरला स्टोरी 2’ के मेकर्स की आलोचना की और इस फिल्म को प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश बताया. अपने पोस्ट में, सादिया ने आरोप लगाया कि कहानी बार-बार एक खास धर्म को दोषी ठहराती है और उसे समाज के लिए खतरा बताती है. उन्होंने खुलकर आपत्ति जताई.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks