August 2, 2026
hema-malini-2025-11-28b04b74a3532291207bd0ac4ca76bf8-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है. जहां उन्होंने बेटियों के साथ पूरी फैमिली की तस्वीरें भी शेयर की. साथ ही धर्मेंद्र को खोने का दर्द भी बयां किया. चलिए दिखाते हैं आखिर हेमा ने क्या कहा है.

ख़बरें फटाफट

'अच्छे बुरे वक्त में', धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का पहला पोस्ट

बीते सोमवार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया. करीब 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह पिछले कई दिनों से बीमार थे. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ा. सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान से लेकर शाहरुख खान समेत तमाम सुपरस्टार्स ने दिग्गज अभिनेता के अंतिम दर्शन किए. धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी दूसरी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी का पहला रिएक्शन सामने आया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.

गुरुवार को हेमा मालिनी ने एक्स पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने धर्मेंद्र को अपना दोस्त, मार्गदर्शक, प्यारा पति और अपनी दोनों लाडलियों का बेस्ट पिता बताया. ये पोस्ट बयां करता है कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का रिश्ता कितना गहरा था. दोनों बेशक अपने अपने कामकाज में बिजी रहे हो लेकिन हमेशा एक दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहे हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks