August 2, 2026
ajay-devgn-4-Picsart-AiImageEnhancer-2026-04-8e778ff37e6cb1e939f5bf280bea995c-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जो कई बड़े सितारों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो जाती है. ऐसी ही एक फिल्म संजय दत्त और अजय देवगन की भी है. इस फिल्म में पानी की तरह पैसा बहाया गया था. लेकिन फिर भी फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी.

नई दिल्ली. अजय देवगन और संजय दत्त दोनों ही हिट की गारंटी वाले सुपरस्टार हैं, वह जिस फिल्म में होते हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं. लेकिन 25 साल पहले दोनों ने मिलकर बड़ी डिजास्टर दी थी. (तस्वीर बनाने में AI की मदद लगी गई है.)

Sanjay Dutt

हम बात कर रहे हैं, साल 2000 में आई फिल्म ‘राजू चाचा’ की. दोनों सुपरस्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी. फिल्म में अजय देवगन, काजोल और संजय दत्त तीनों ऐसे स्टार थे, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करती थीं.

भारी-भरकम बजट और स्टार पावर के बावजूद फिल्म ‘राजू चाचा’उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई.साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म को बच्चों और फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तीन अनाथ बच्चों की देखभाल करता है और उनके साथ एक इमोशनल बॉन्ड बनाता है. इस रोल में नजर आए थे, ऋषि कपूर. फैंटेसी और वीएफएक्स बेस्ड कहानी को ऋषि भी डूबने से नहीं बचा पाए थे.

फिल्म का उनके भाई अनिल देवगन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म पर पैसा भी दिल खोलकर लगाया गया था. लेकिन फिल्म फिर भी लोगों का दिल नहीं जीत पाई थी. इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आए थे. उनका स्टारडम भी इस फिल्म को बचा नहीं सका.

Sanjay Dutt

संजय दत्त और अजय देवगन ने अपने करियर में साथ में तकरीबन 8-10 फिल्मों में काम किया है. इनमें ऑल द बेस्ट (2009), सन ऑफ सरदार (2012), रास्कल्स (2011), हम किसी से कम नहीं (2002), एलओसी: कारगिल (2003) और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया (2021) जैसी फिल्में शामिल हैं.
उस समय संजय दत्त इंडस्ट्री के बड़े सितारों में गिने जाते थे, लेकिन ‘राजू चाचा’ में उनका किरदार भी लोगों का दिल नहीं जीत पाया.

इस फिल्म की सबसे बड़ी स्क्रिप्ट मानी गई. कहानी में दम नहीं था और इमोशनल कनेक्शन भी दर्शकों के दिल तक नहीं पहुंच पाया.काजोल की अदाएं भी दर्शकों को सीट से बांधे रखने में कामयाब नहीं हो पाई थी. फिल्म अजय देवगन के होम प्रोडक्शन में बनी थी.इसलिए उन्हें इस फिल्म से बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ा था. लेकिन बच्चों को ये फिल्म पसंद आई थीz

आज भी बॉलीवुड की महाफ्लॉप फिल्मों का जिक्र होत है, तो ‘राजू चाचा’ का नाम जहन में जरूर आता है. संजय दत्त, अजय देवगन, ऋषि कपूर और काजोल जैसे सितारे मिलकर भी इस फिल्म को हिट नहीं करा पाए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks