June 17, 2026
Untitled-design-11-2026-05-63ec08b551237475afe4b35af09d33ac-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

मां के निधन के बाद अजीत कुमार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे समय में तमिलनाडु के सीएम विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन उनके घर पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना जताई. इस मुलाकात का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए हैं.

अजित कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM विजय, तृषा कृष्णन भी दिखीं साथZoom

अजीत कुमार के घर पहुंचे विजय और तृषा

नई दिल्ली: तमिल सिनेमा के स्टार अजीत कुमार इन दिनों अपनी मां मोहिनी मणि के निधन के बाद गहरे दुख में हैं. इस मुश्किल समय में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत से लगातार समर्थन मिल रहा है. इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन चेन्नई स्थित अजीत कुमार के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात कर दुख जताया. इस मुलाकात का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अजीत कुमार के घर पहुंचे विजय और तृषा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत कुमार अपनी मां के निधन की खबर मिलने के बाद दुबई से चेन्नई लौटे. इसके बाद कई फिल्मी सितारे और राजनीतिक हस्तियां उनके घर पहुंचीं. मुख्यमंत्री विजय और तृषा कृष्णन ने भी अजीत और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

वायरल हुआ भावुक वीडियो

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विजय को अजीत कुमार से मिलते और उनका हालचाल पूछते देखा जा सकता है. वहीं तृषा कृष्णन भी इस दौरान मौजूद रहीं. वीडियो में दोनों अजीत के दुख में शामिल होते नजर आए. इस भावुक पल ने फैंस को भी भावुक कर दिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks