अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर भगवान का आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अनन्या को भगवान शिव के मंदिर में पूजा करते और ‘गौ सेवा’ करते हुए देखा गया. उनकी इस मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर छा गई हैं. वीडियो में वह गाय को चारा खिलाते हुए नजर आ रही हैं. अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और लिखा, “ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव.” तस्वीरों में वह गौ सेवा करती नजर आईं. इस दौरान अनन्या ने सिंपल एथनिक वियर पहना और बिना मेकअप के नजर आईं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

