May 26, 2026
541aa1893776daad3488e1de24e3f46017664694772681252_original.jpg
Spread the love


अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान दुनिया के बेहतरीन टी20 लेग स्पिनरों में गिने जाते हैं. मैदान पर उनकी गेंदबाजी जितनी खतरनाक होती है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण उनकी निजी जिंदगी भी है. जहां ज्यादातर खिलाड़ियों के लिए लोकप्रियता एक उपलब्धि होती है, वहीं राशिद के लिए यही शोहरत कई पाबंदियां लेकर आई है.

केविन पीटरसन से बातचीत में किया हैरान करने वाला खुलासा

हाल ही में पूर्व इंग्लैंड कप्तान केविन पीटरसन के साथ बातचीत के दौरान राशिद खान ने अपनी जिंदगी का एक चौंकाने वाला पहलू साझा किया. पीटरसन ने उनसे पूछा कि क्या वह काबुल की सड़कों पर आम लोगों की तरह घूम सकते हैं. इस पर राशिद ने साफ जवाब दिया, “नहीं.”

राशिद खान ने बताया कि अफगानिस्तान में उन्हें बुलेटप्रूफ कार में सफर करना पड़ता है. यह कोई लग्जरी या स्टेटस सिंबल नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. उनके मुताबिक अफगानिस्तान जैसे हालात वाले देश में “गलत समय पर गलत जगह” होना खतरनाक साबित हो सकता है.

अफगानिस्तान में सुरक्षा एक सामान्य बात

इस बातचीत में सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि राशिद खान ने इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था को “सामान्य” बताया. केविन पीटरसन जहां इस बात को सुनकर हैरान रह गए, वहीं राशिद ने बेहद शांत अंदाज में कहा कि अफगानिस्तान में कई लोग ऐसे हालात में रहते हैं और यह वहां की सच्चाई है.

लोकप्रियता बनी खतरे की वजह

राशिद खान आज अफगानिस्तान के सबसे मशहूर नागरिकों में से एक हैं. आईपीएल, बीबीएल और दुनिया की दूसरी बड़ी टी20 लीगों में खेलने की वजह से उनकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है. इसी लोकप्रियता के कारण वह असामाजिक और राजनीतिक तत्वों के निशाने पर हो सकते हैं.

हालांकि राशिद खान अपने ही शहर में खुलकर नहीं घूम सकते, लेकिन उनके दिल में अपने देश के लिए गर्व जरा भी कम नहीं हुआ है. वह हर मैच में अफगानिस्तान का नाम रौशन करने की कोशिश करते हैं और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks