May 25, 2026
rajesh-roshan-2026-05-06d33782f204c6004df32488bd94a6a8-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

दिग्गज संगीतकार राजेश रोशन पिछले पांच दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. 24 मई 1955 को जन्मे राजेश रोशन ने फिल्म ‘जूली’ और ‘कहो ना… प्यार है’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है.उन्होंने ही साल 1979 में फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ के गाने ‘मेरे पास आओ मेरे दोस्तों’ के जरिए महानायक अमिताभ बच्चन से उनका पहला फिल्मी गाना गवाया था. राकेश रोशन के भाई और ऋतिक रोशन के चाचा राजेश ने अपने करियर में 125 से ज्यादा फिल्मों में सदाबहार और बेहद पॉपुलर संगीत दिया है.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ जब गाने से हिचकिचाए! राजेश रोशन ने निकाला रास्ता, गवाया मशहूर गानाZoom

राजेश रोशन ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया है.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में जब भी दिल को छू लेने वाले और सदाबहार गानों की बात होती है, तो संगीतकार राजेश रोशन का नाम बड़े अदब से लिया जाता है. 24 मई 1955 को मुंबई के एक संगीत प्रेमी परिवार में जन्मे राजेश रोशन मशहूर संगीतकार रोशनलाल नागरथ के बेटे और दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन के छोटे भाई हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि राजेश शुरुआत में कोई सरकारी नौकरी करना चाहते थे, लेकिन मां के साथ संगीत की क्लास में जाते-जाते उनका रुझान सुर-ताल की तरफ हो गया. इसके बाद, उन्होंने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसी दिग्गज जोड़ी के साथ करीब पांच साल तक असिस्टेंट के तौर पर काम किया और संगीत की बारीकियों को समझा. साल 1974 में फिल्म ‘कुंवारा बाप’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजेश रोशन को असली पहचान 1975 में आई फिल्म ‘जूली’ से मिली, जिसके ‘दिल क्या करे’ और ‘ये रातें नई पुरानी’ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं.

राजेश रोशन के पांच दशक से लंबे करियर का सबसे दिलचस्प किस्सा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ा है. साल 1979 में आई फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ के दौरान राजेश रोशन ने ही पहली बार बिग बी को प्लेबैक सिंगिंग के लिए राजी किया था. अमिताभ बच्चन इससे पहले अपनी भारी आवाज में केवल डायलॉग बोलने के लिए जाने जाते थे और गाने को लेकर थोड़े हिचकिचा रहे थे, लेकिन राजेश रोशन के भरोसे पर उन्होंने बच्चों का पसंदीदा गाना ‘मेरे पास आओ मेरे दोस्तों’ गाया, जो जबरदस्त हिट रहा. इसके बाद तो अमिताभ ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी, लेकिन उनके इस सिंगिंग सफर की शुरुआत कराने का पूरा क्रेडिट राजेश रोशन को ही जाता है. उन्होंने हर दौर के सुपरस्टार्स की फिल्मों को अपने संगीत से सजाया और फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर एल्बम दिए.

2 बार जीता फिल्मफेयर का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर
125 से ज्यादा फिल्मों में संगीत देने वाले राजेश रोशन ने दो बार फिल्मफेयर का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड जीता. पहला उन्हें फिल्म ‘जूली’ के लिए मिला और दूसरा साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ के लिए, जिसने उनके भतीजे ऋतिक रोशन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था. इसके बाद उन्होंने ‘कोई… मिल गया’ और ‘कृष’ जैसी फिल्मों में भी कमाल का म्यूजिक दिया. पिता के जल्दी गुजर जाने के बाद मुश्किलों का सामना करते हुए राजेश रोशन ने बॉलीवुड में जो मुकाम हासिल किया, वह काबिल-ए-तारीफ है. ‘करण अर्जुन’, ‘काला पत्थर’, ‘कामचोर’ और ‘देश परदेस’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने भारतीय संगीत प्रेमियों को ऐसे अनगिनत नगमे दिए हैं, जो आज भी उतने ही नए और फ्रेश लगते हैं जितने सालों पहले थे.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks