May 9, 2026
2026-05-09T165417.142-2026-05-5a3eaeccba8c29debf083558e1fcf9eb-1200x630.jpg
Spread the love


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार, आज एक साथ सूर्य पूजा, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण अष्टमी का विशेष संयोग बन रहा है, जिससे आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, कौलव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि में तो सूर्य मेष राशि में रहने वाले हैं. आज पश्चिम का दिशाशूल है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मासिक कृष्ण अष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वहीं कालाष्टमी भगवान काल भैरव को समर्पित मानी जाती हैय मान्यता है कि काल भैरव भगवान शिव के उग्र और रक्षक स्वरूप हैं, जो भक्तों को भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से बचाते हैं. कई श्रद्धालु इस दिन रात में विशेष पूजा और भैरव मंत्रों का जाप भी करते हैं.

आज के दिन सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है. हिंदू धर्म में सूर्य देव को ऊर्जा, स्वास्थ्य और सफलता का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि नियमित रूप से सूर्य पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. साथ ही कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है और सूर्यदोष खत्म होता है. सुबह तांबे के पात्र में जल भरकर गुड़हल का फूल और अक्षत डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करते रहें. इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबा, गेहूं, गुड़, लाल कपड़े, लाल फूल, लाल चंदन, मसूर की दाल आदि का दान करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है. तो चलिए जानते हैं कि कब से शुभ और अशुभ मुहूर्त लग रहे हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 मई 2026
आज की तिथि- अष्टमी – 03:06 पी एम तक, फिर नवमी तिथि
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 12:50 ए एम, 11 मई तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र
आज का करण- कौलव – 03:06 पी एम तक, तैतिल – 03:21 ए एम, 11 मई तक
आज का योग- ब्रह्म – 02:09 ए एम, 11 मई तक, इंद्र योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मकर उपरांत कुंभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:34 ए एम
सूर्यास्त- 07:02 पी एम
चन्द्रोदय- 01:50 ए एम, 11 मई
चन्द्रास्त- 12:20 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 10 मई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:09 ए एम से 04:51 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एम
अमृत काल: 01:49 पी एम से 03:30 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:00 पी एम से 07:22 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, 11 मई

शिववास: गौरी के साथ – 03:06 पी एम तक, सभा में

आज के अशुभ मुहूर्त 10 मई 2026
राहुकाल: 05:21 पी एम से 07:02 पी एम
यमगण्ड: 12:18 पी एम से 01:59 पी एम
विडाल योग: 12:50 ए एम से 05:33 ए एम, 11 मई
आडल योग: 05:34 ए एम से 12:50 ए एम, 11 मई
दुर्मुहूर्त: 05:14 पी एम से 06:08 पी एम
गुलिक काल: 03:40 पी एम से 05:21 पी एम
पंचक काल: 12:12 पी एम से 05:33 ए एम, 11 मई
दिशाशूल- पश्चिम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks