April 24, 2026
dhurandhar-movie-box-office-collection-2026-04-c3915b4185fb133a33281ddb4a3224c5-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Bollywood Blockbuster Movie : कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो हर तरह से परफेक्ट होती हैं. ऐसी फिल्में इतिहास रचने के लिए ही बनती हैं. हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी फिल्म भी आई जिसका वीएफएक्स रिलीज होने के एक दिन पहले ही फाइनल हुआ था. शुक्रवार को फिल्म रिलीज होनी थी और गुरुवार को पूरी रात वीएफएक्स पर काम जारी चलता रहा. जब शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई तो पहले ही शो से फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों ने दर्ज कराया. फिल्म के दो पार्ट चार माह से सिनेमाघरों में छाए हुए हैं. दोनों पार्ट 3000 हजार से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं. यह फिल्म कौन सी है, आइये जानते हैं……

आलिया भट्ट की हीरो की वो फिल्म, रिलीज से एक दिन फाइनल हुए VFX, मूवी ने रचा इतिहास, कमाए 3000 करोड़Zoom

रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ फिल्म 5 दिसंबर 2026 को रिलीज हुई थी…

नई दिल्ली. 2025 का आखिरी महीना था. 4 दिसंबर की रात एक बड़े बैनर की फिल्म को रिलीज करने की तैयारियां अंतिम चरण में थीं. वीएफएक्स कंपनी के कर्मचारी रात में वीएफएक्स फाइनल करने में जुटे हुए थे. फाइनल वीएफएक्स तैयार नहीं हुआ था. दरअसल, डायरेक्टर ने भी ऐन मौके पर बताया था कि फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. ऐसे में सभी कर्मचारी और टेंशन में आ गए. खैर किसी तरह फिल्म को रिलीज के लिए तैयार किया गया. मूवी ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया. ऐसा इतिहास रचा कि पूरे दो माह तक फिल्म सिनेमाघरों में चलती रही. यह फिल्म थी : धुरंधर. हाल ही में वीएफएक्स कंपनी PhilmCGI के एमडी ने इसका खुलासा किया है.

धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और फिल्म का दूसरा पार्ट धुरंधर 2 के नाम से 19 मार्च को रिलीज हुआ था. सबसे पहले बात करते हैं ‘धुरंधर’ की जिसका क्रेज पिछले 5 माह से बरकरार है. यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसका निर्देशन-प्रोडक्शन आदित्य धर ने किया. वही आदित्य धर जिन्होंने 2019 में ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से बॉलीवुड में डायरेक्शन के क्षेत्र में डेब्यू किया था. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल लीड रोल में थे. आर. माधवन, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, दानिश पंडोर जैसे सितारे सपोर्टिंग रोल में थे.

धुरंधर मूवी में कई सीन दिल को चीर देने वाले थे. इतने दर्दनाक कि अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल की आंखों में आंसू आ गए थे. हाल ही में आर. माधवन ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है. आर. माधवन ने फिल्म में अजय सन्याल का किरदार निभाया है जो कि अजित डोभाल से इंस्पायर्ड माना जाता है.

फिल्म की कहानी आदित्य धर ने लिखी थी. स्क्रीनप्ले ओजस गौतम ने लिखा जो कि यमी गौतम ने भाई हैं. आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया. साश्वत सचदेव ने म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगाए.

  1. फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया. फिल्म के एक्शन-इमोशनल सीन के पीछे बॉलीवुड के कालजयी गाने बैकग्राउंड में सुनाई दिए. इन गानों ने दर्शकों के बीच एक अलग ही रोमांच पैदा किया.
  2. धुरंधर फिल्म की कहानी कई रियल घटनाओं से इंस्पायर्ड थी. फिल्म की कहानी की शुरुआत में ही 1999 कंधार विमान अपहरण दिखाया गया. फिर 2001 में भारतीय संसद पर हमला, 2008 में मुंबई में आतंकी हमले दिखाए गए.
  3. फिल्म की कहानी पंजाब के एक नौजवान जसकीरत सिंह रंगी की थी जो कि हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान जाता है और देश के दुश्मनों से चुन-चुनकर बदला लेता है.
  4. मजेदार बात यह है कि फिल्म के पहले पार्ट ने दर्शकों के दिल-दिमाग में एक ही सवाल छोड़ा. हमजा की पहचान पूरी फिल्म में नहीं बताई गई. ऐसे में दर्शकों ने फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया.
  5. इंटरनेट पर कई फैंस थ्योरी गढ़ी गईं. इसी तरह की बेसब्री ‘बाहुबली’ के समय देखी गई थी. हर सिनेमा प्रेमी एक ही सवाल पूछ रहा था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा.
  6. धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने करिश्माई सिनेमा बनाया. पूरे विश्व में ‘धुरंधर’ की धूम देखने को मिली. रियल घटनाओं की पटकथा में गुथी ऐसी हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिली. फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ‘धुरंधर’ ने सिर्फ 15 दिन में 500 करोड़ की कमाई की.

रिलीज से एक दिन पहले फाइनल हुए वीएफक्स

मजेदार बात यह है कि ‘धुरंधर’ फिल्म के वीएफएक्स रिलीज के एक दिन पहले फाइनल किए गए थे. फिल्म के लिए वीएफएक्स PhilmCGI कंपनी ने तैयार किए थे. कंपनी के एमडी अर्पण गगलानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, ‘धुरंधर फिल्म के लिए 1000 से ज्यादा वीएफएक्स शॉट तैयार किए गए. इसके लिए तीन माह का समय आदित्य धर की ओर से मिला था. फिल्म की रिलीज डेट अगस्त-सितंबर 2025 में अनाउंस हो चुकी थी. तभी बता दिया गया था कि धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी. हमें केवल इतना पता था कि यह फिल्म एक पार्ट में रिलीज होगी. हमें फिल्म के दूसरे पार्ट की कोई जानकारी नहीं थी. यह फैसला बाद में और अचानक हुआ.’

अर्पण ने आगे बताया, ‘हमें इस बात की चिंता सताने लगी कि फिल्म के रिलीज डेट तक कैसे वीएफएक्स फाइनल होंगे. हमने पार्ट 1 के लिए 1000 वीएफएक्स शॉट तैयार किए. 700 शॉट दूसरे पार्ट के लिए. पहले पार्ट में करीब 3 माह का समय लगा जबकि दूसरे पार्ट में ढाई माह का समय लगा. फिल्म रिलीज होने के एक दिन पहले गुरुवार की सुबह हमने फिल्म का फाइनल शॉट तैयार किया.’

  1. धुरंधर फिल्म के कई सीन दिल दहला देने वाले थे. आर. माधवन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि इमोशनल सीन ने सेट पर मौजूद हर कलाकार की आंखों में आंसू ला दिए थे. फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का जबकि अर्जन रामपाल ने आतंकी इलियास कश्मीरी का रोल निभाया था.
  2. फिल्म में दिखाया गया है कि मुंबई में हमले के दौरान किस तरह पाकिस्तान से बैठकर आतंकियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे. किस तरह से उन्होंने आतंकी हमले का जश्न मनाया. दोनों ही किरदार निभा रहे थे लेकिन जैसे ही सीन पूरा हुआ, दोनों रोने लगे थे.
  3. ‘धुरंधर’ फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की हुई. रहमान डकैत कराची का अंडरवर्ल्ड डॉन था. शहर के पिछड़े इलाके में शुमार ल्यारी का डॉन था. रहमान बलोच ने कैमरे के सामने कबूल किया कि था वो अपनी मां की हत्या समेत 79 वारदातों में शामिल था.
  4. कराची बंदरगाह के दूसरी तरफ एमए एमए जिन्ना रोड के पीछे ल्यारी शहर बसा हुआ है जो कि अपराध का गढ़ है. कराची की सबसे पुरानी दर्जनों गरीब बस्तियां यहां फैली हैं. रोचक तथ्य यह है कि ल्यारी से ही जुल्फिकार अली भुट्टो और उनकी बेटी बेनजीर भुट्टो प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे. दूसरी ओर बाबू डकैत-रहमान बलोच अपराध की दुनिया में शीर्ष तक पहुंचे. आज उजैर बलोच यहां का बेताज बादशाह है.

करीब 280 के बजट में बनी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ मूवी ने अब तक करीब ₹3100 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. धुरंधर 2 अभी भी सिनेमाघरों में दहाड़ रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks