श्रीलंका क्रिकेट से शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने श्रीलंका की अंडर-19 टीम के 2 खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया है, जो होटल के बाथरूम में छिपकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. ये मामला कोलंबो के नराहेंपिटा क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि कहीं इन खिलाड़ियों ने वीडियो को ऑनलाइन शेयर या अपलोड तो नहीं किया.
जिस होटल में श्रीलंका की अंडर-19 टीम रुकी थी, वहां एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस भी थी और इसके लिए वहां कई महिला डॉक्टर्स आईं थी. इन महिला डॉक्टर्स ने शिकायत की थी कि जब वह बाथरूम में नहा रही थीं तब किसी ने छिपकर मोबाइल फोन से उनके वीडियो रिकॉर्ड किए हैं. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वीडियो बनाने वालों में 2 अंडर-19 टीम के क्रिकेटर हैं.
क्रिकेटर्स को मिली जमानत
नराहेंपिटा पुलिस ने दोनों युवा क्रिकेटर्स को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें बड़ी राहत मिली. दोनों को 5-5 लाख श्रीलंकाई रुपये देने के बाद जमानत मिल गई. पुलिस पता लगा रही है कि इन क्रिकेटर्स ने महिलाओं के नहाते हुए जो वीडियो बनाए, उन्हें किसी वेबसाइट पर तो अपलोड नहीं किया. या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से किसी को शेयर तो नहीं किया.
यह भी पढ़ें- सिर्फ रियान पराग नहीं, LIVE मैच में ये क्रिकेटर्स भी कर चुके हैं स्मोकिंग
मामले की अगली सुनवाई आने वाली 25 तारीख (मई) को है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. न ही उनके खिलाफ कोई कार्यवाई की खबर है. माना जा रहा है कि बोर्ड कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहा है.
यह भी पढ़ें- IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी समेत लिस्ट में चार भारतीय
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अभी बदलाव के दौर में है, कुछ दिन पहले ही बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति ने इस्तीफा दे दिया था. अब सरकार ने नई ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी बनाई है, जिसमे कुमार संगाकारा भी शामिल है. श्रीलंका क्रिकेट की छवि को सुधारने के लिए बनी इस कमेटी के सामने ये स्कैंडल एक और नई चुनौती बनकर खड़ी हो गई.
