June 13, 2026
farah-khan-1-2025-12-13525f5a3655bb691a118d639890d8fc-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं. कोरियोग्राफर और डायरेक्टर ने अपनी शादी की 21वीं सालगिरह पर पति शिरीष कुंदर के नाम खास पोस्ट शेयर किया. साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उनकी जिंदगी के खास दिन पर उनके किसी अपने ने ही उनपर ताना मारा था कि वो उनकी दूसरी शादी में जरूर आएंगी. डायरेक्टर ने शादी की 21वीं सालगिरह मनाते हुए उस शख्स को करारा जवाब दिया.

'दूसरी शादी में आऊंगी', फराह खान के खास दिन पर अपने ने ही कसा था तंजफराह खान ने शादी की 21वीं एनिवर्सरी पर खास पोस्ट शेयर किया.

नई दिल्ली. फराह खान यूं तो बहुत मुंहफट हैं लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं. डायरेक्टर अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात नहीं करती हैं. फराह खान ने शिरीष कुंदर संग शादी की और कपल के तीन बच्चे हैं. वो अपने बच्चों को भी ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं. हाल ही में डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने शिरीष कुंदर के साथ अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मनाई.

अपनी 21वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर फराह खान ने अपनी शादी को लेकर एक मजेदार खुलासा भी किया. उन्होंने बताया कि उनकी शादी वाले दिन उन्हें किसी अपने ने ही ताना मारा था और कहा था कि उनकी ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी. अब फराह ने अपनी शादी की 21वीं सालगिरह मनाते हुए उस रिश्तेदार या जाननेवाले को करारा जवाब दिया है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks