Last Updated:
साउथ की टॉप एक्ट्रेस साई पल्लवी जल्द ही आमिर खान की प्रोड्यूस की गई फिल्म एक दिन से डेब्यू करने जा रही हैं. ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं. 1 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म की स्क्रीनिंग पर आमिर खान अपने बेटे की एक्टिंग देखकर भावुक हो उठे. उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. फिल्म देखने के बाद एक्टर ने साई पल्लवी की भी जमकर तारीफ की.

‘एक दिन’ 1 मई को रिलीज होगी.
नई दिल्ली. साई पल्लवी, आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ अपकमिंग फिल्म एक दिन से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 1 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है. इस रोमांटिक फिल्म की स्क्रीनिंग पर आमिर खान, जुनैद खान और साई पल्लवी को अगल-बगल बैठे देखा गया. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिल्वर स्क्रीन पर अपने बेटे को देख अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाए. जुनैद की एक्टिंग देख आमिर के आंसू छलक पड़े.
आमिर खान ने जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन को प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म के प्रीमियर के दौरान आमिर काफी इमोशनल हो उठे. कैमरा में उन्हें रोते हुए कैद किया गया. पैपराजी ने सोशल मीडिया पर आमिर का रोते हुए वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी आंखों से आंसू पोछते दिख रहे हैं.
आमिर खान ने जमकर की साई पल्लवी की तारीफ
फिल्म देखने के बाद आमिर खान ने स्टेज पर जाकर स्टारकास्ट के शानदार काम की तारीफ भी की. आमिर ने अपनी बातों से साफ किया कि वो साई पल्लवी के अभिनय के मुरीद हो गए हैं. एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उन्होंने साई पल्लवी को भारत की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस बताया और उनकी तारीफों के खूब पुल बांधे.
बेटे जुनैद की एक्टिंग देख क्या बोले आमिर खान?
View this post on Instagram
