May 28, 2026
3d24ff6e0e6dd269bbfdf92f25e046c31767788809430975_original.jpg
Spread the love


भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. उसके लिए विराट कोहली वडोदरा पहुंच गए हैं, जहां फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एयरपोर्ट पर विराट कोहली को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई थी और फैंस ने कोहली! कोहली! के नारे लगाकर उनका स्वागत किया.

विराट कोहली काली टी-शर्ट और काला चश्मा पहने नजर आए. एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मचारियों ने विराट कोहली को घेरते हुए भीड़ से निकालते हुए उन्हें कार तक पहुंचाया. लोग विराट की एक झलक पाने के लिए कोहली, कोहली के नारे लगाते नजर आए. बता दें कि कोहली से पहले ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी वडोदरा पहुंच चुके हैं और अन्य खिलाड़ियों के भी जल्द यहां पहुंचने की उम्मीद है.

भारत के स्टार बल्लेबाज हाल ही में दिल्ली के लिए खेलते दिखे थे. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए 2 मैचों में 208 रन बना डाले थे. उन्होंने आंध्र के खिलाफ 131 रन और गुजरात के खिलाफ 77 रन बनाए थे. इसी दौरान विराट ने लिस्ट-A क्रिकेट में 16,000 रन भी पूरे कर लिए थे. सबसे तेज 16 हजार लिस्ट-A रन बनाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.

बेहद शानदार फॉर्म में हैं कोहली

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वापसी की थी, जहां पहले 2 मैचों में वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे. मगर उसके बाद विराट का बल्ला रनों का अंबार लगाता आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों में उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक समेत 302 रन बना डाले थे. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के केवल 2 मैचों में 208 रन बनाए.

कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रनों का आंकड़ा छूने से केवल 25 रन दूर हैं. वो ऐसा करते ही सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के बाद दुनिया के केवल तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

IND U19 vs SA U19: 227 की ओपनिंग साझेदारी, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, तीसरे वनडे में भारत ने बना डाले 393 रन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks