April 9, 2026
444-2026-02-6996ffe5b46046eb72ee67dec2acd7b2-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर हुई फायरिंग के मामले में अब एक नया और हैरान करने वाला मोड़ आ गया है. ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इस पूरे वाकये को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. राखी का कहना है कि यह कोई हमला नहीं, बल्कि खुद कपिल शर्मा का रचा गया एक पब्लिसिटी स्टंट था. उनके मुताबिक, कपिल ने अपने रेस्टोरेंट को मशहूर करने के लिए खुद ही गोलियां चलवाईं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम बदनाम किया. राखी के इस तीखे बयान ने इस पूरे विवाद को एक नई हवा दे दी है.

ख़बरें फटाफट

'कपिल शर्मा ने खुद चलवाईं गोलियां', राखी सावंत का चौंकाने वाला दावाZoom

राखी सावंत ने फायरिंग की घटना को घटिया पब्लिसिटी स्टंट बताया.

नई दिल्ली. राखी सावंत को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का ड्रामा क्वीन कहा जाता है. वह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. अब राखी ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर हुई फायरिंग की घटना पर सवाल उठाए हैं. राखी ने इस मामले में ऐसा बयान दिया है कि हर कोई दंग रह गया. उन्होंने सीधे तौर पर कपिल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब कुछ एक नाटक है. राखी का दावा है कि कपिल ने केवल सुर्खियां बटोरने के लिए खुद ही यह फायरिंग करवाई और इसे पब्लिसिटी स्टंट का नाम दे दिया. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कपिल बेवजह लॉरेंस बिश्नोई का नाम घसीट कर सस्ती पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रहे हैं.

राखी सावंत फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘कपिल शर्मा अपना रेस्टोरेंट हिट कराने के लिए खुद ही गोलियां चलवा रहे हैं. क्या हमारे बिश्नोई भाई के बंदे इतने फ्री बैठे हैं कि इन लोगों पर गोलियां चलाएंगे? अरे भाई, तुम्हें अपने रेस्टोरेंट को कनाडा में हिट कराना है तो पब्लिसिटी के और तरीके ढूंढो. तुम हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) को क्यों बदनाम कर रहे हो? बिश्नोई गैंग का नाम बीच में क्यों घसीट रहे हो? क्या आप लोगों को नहीं लगता कि यह बहुत ही घटिया पब्लिसिटी स्टंट है?.’

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks