April 10, 2026
karisma-1-2025-12-8b7cfa75685c43e40989c6ad78cf9c68-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

संजय कपूर की मौत के बाद से उनकी 30,000 करोड़ की अपार संपत्ति पर विवाद छिड़ा हुआ है. बिजनेसमैन की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के हक लिए लड़ रही हैं. वहीं संजय कपूर की मां रानी कपूर और प्रिया सचदेव भी अपने-अपने दावे कर रहे हैं. इस बीच दिवंगत संजय की मां ने करिश्मा कपूर की तरह ही संजय कपूर की पत्नी प्रिया यानी अपनी ही बहू पर वसीहत से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.

करिश्मा के सपोर्ट में आईं एक्स सास रानी, बहू प्रिया पर लगाए आरोपरानी कपूर ने बेटे संजय कपूर की वसीहत में गड़बड़ी का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली. करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की इस साल 12 जून को मौत हो गई थी. बिजनेसमैन के गले में मधुमक्खी चली गई जिसकी वजह से उनकी सांस अटक गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. संजय कपूर की मौत के बाद से उनकी 30,000 करोड़ की अपार संपत्ति पर बवाल मचा हुआ है. बिजनेस टाइकून की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनकी वाइफ प्रिया सचदेव इस प्रॉपर्टी के लिए कोर्ट में आमने-सामने हैं. 30,000 करोड़ की संपत्ति का वारिस कौन होगा इसका फैसला तो कोर्ट करेगा,लेकिन दोनों पक्षों के बीच आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है.

करिश्मा कपूर अपने बच्चों को उनका हक दिलाने के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं और एक्ट्रेस का दावा है कि प्रिया सचदेव ने संजय कपूर की वसीहत के साथ झेड़झाड़ की है. अब करिश्मा के इन दावों के साथ उनकी एक्स सास रानी कपूर भी सहमत नजर आ रही हैं. रानी कपूर ने भी इन बातों को दोहराते हुए प्रिया पर वसीहत बदलने और पूरी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है.

संजय कपूर की मां का दावा- प्रिया ने वसीहत से की छेड़छाड़

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस ज्योति सिंह के सामने जो याचिका पेश की है उसमें उनका दावा है कि उनके बेटे संजय की मौत के बाद प्रिया सचदेव उनकी पूरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहती हैं. उनका दावा है कि उन्हें कभी किसी ने उनके बेटे की वसीहत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. रानी कपूर के लिए ये बात मानना मुश्किल है कि जो बेटा उन्हें अपना सबकुछ मानता था, जो इस बात को बार-बार मानता था कि आज उन लोगों के पास जो कुछ भी है वो उनकी मेहनत का फल है. वो आखिरकार अपनी वसीहत में उन्हें शामिल कैसे नहीं करेगा.

संजय कपूर की मां के वकील ने किए बड़े दावे

संजय कपूर की मां रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर का कहना है कि संजय ने अपनी वसीहत में अपनी मां का कोई जिक्र ही नहीं किया है जो बात काफी हैरान करने वाली है. अगर वो अपनी मां रानी को कुछ नहीं भी देना चाहते थे, तो वो ये वसीहत में साफ-साफ कह सकते थे कि वो रानी को कुछ नहीं देंगे, लेकिन उनका तो कोई जिक्र ही नहीं है.

रानी की याचिका के अनुसार साल 2023 से प्रिया सचदेव और संजय कपूर के बीच अनबन चल रही थी. दोनों की शादी मुश्किल दौर से गुजर रही थी औऱ उनके बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी. ऐसे में संजय कपूर का सबकुछ पत्नी प्रिया सचदेव के नाम कर देना रानी कपूर के लिए यकीन करना थोड़ा मुश्किल है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

करिश्मा के सपोर्ट में आईं एक्स सास रानी, बहू प्रिया पर लगाए आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks