July 4, 2026
531211723c6af47627e5eaa106dd265517831450337981212_original.jpg
Spread the love


भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 आज मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. भारतीय समयनुसार मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश में धुल गया था, आज के मुकाबले में भी बारिश की संभावना है. पढ़िए आज के मैच की वेदर रिपोर्ट.

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है. भारत की प्लेइंग 11 टॉस के बाद सामने आएगी, जिसमें आज वैभव सूर्यवंशी का नाम होने की संभावना है. माना जा रहा है कि वह संजू सैमसन की जगह खेल सकते हैं, जो पिछले 4 मैचों में फ्लॉप रहे हैं.

ऑल ट्रैफर्ड पर टीम इंडिया का तीसरा मैच

ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने 2 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें से एक हारा और एक जीता है. पिछली बार जब दोनों इस ग्राउंड पर आमने सामने हुई थी, तब भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

इस ग्राउंड पर इससे पहले कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच आयोजित हुए, जिनमें से 3 मैच रद्द हुए हैं. 10 मैचों में से 4 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 6 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है.

यह भी पढ़ें- ‘कहीं देर न हो जाए…’, वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर बोले भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान

IND vs ENG 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम?

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 दोपहर का मैच है, जो भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. लोकल टाइम अनुसार मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा, इस समय वहां बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है और हवाएं भी 23 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. पूरे मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी रहेगी, बादल रहेंगे.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks