July 30, 2026
2e68a08085835a1631dc1fa5374a1c0b1768655894023975_original.jpg
Spread the love


भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा और निर्णायक ODI मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. दोनों टीमों के पास बराबर मौका होगा कि वो 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाएं. न्यूजीलैंड कभी टीम इंडिया को उसी के घर पर किसी वनडे सीरीज में हरा नहीं पाया है. माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में कीवी टीम के पास इतिहास रचने का अवसर है. यहां जान लीजिए अब तक कितनी टीम भारत को उसी के घर पर ODI सीरीज में मात दे चुकी हैं.

कितने देशों ने भारत को उसी के घर पर हराया?

भारतीय टीम ने 1974 में वनडे क्रिकेट खेलना शुरू किया था. पिछले पांच दशकों में ऐसी केवल 5 टीम रही हैं, जिन्होंने भारत को उसी के घर में आकर ODI सीरीज में हराया हो. पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा बार भारत आकर वनडे सीरीज जीती है. पाक टीम ने 6 बार भारत को उसी के घर में वनडे सीरीज में पटखनी दी है.

उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जो पांच बार भारत में ODI सीरीज जीत चुकी है. वेस्टइंडीज ने 4, वहीं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक बार भारत को उसी के घर पर वनडे सीरीज में हराया है.

  • पाकिस्तान – 6 बार
  • ऑस्ट्रेलिया – 5 बार
  • वेस्टइंडीज – 4 बार
  • इंग्लैंड – 1 बार
  • दक्षिण अफ्रीका – 1 बार

न्यूजीलैंड कभी नहीं कर पाया ऐसा

भारत की धरती पर न्यूजीलैंड अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 7 वनडे सीरीज खेल चुकी है, जिनमें हर बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है. भारत में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 42 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें 32 बार भारत और 9 बार कीवी टीम विजयी रही है, जबकि उनके एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका था. अब 2026 में न्यूजीलैंड के पास मौका होगा कि वो पहली बार भारत को उसी के घर में हराकर वनडे सीरीज जीते.

यह भी पढ़ें:

चोट की वजह से ये 5 भारतीय खिलाड़ी हो चुके हैं वर्ल्ड कप से बाहर, वाशिंगटन सुंदर का भी टूटेगा सपना?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks