June 1, 2026
ba8444c0091331f07571edd3c8c6f84f17680401509061212_original.jpg
Spread the love


महिला प्रीमियर लीग सीजन 4 (WPL 2026) का पहला मैच बेहद ही रोमांचक रहा, जिसमें नादिन डी क्लार्क छा गई. मुंबई इंडियंस अंत तक जीतती हुई दिख रही थी, लेकिन क्लार्क ने पूरी बाजी पलट दी. जब 6 गेंदों में 18 रन चाहिए थे तो कुछ उम्मीद थी, लेकिन जैसे ही शुरूआती 2 गेंदों में कोई रन नहीं आया तो आरसीबी के खेमे में मायूसी छा गई, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो ऐतिहासिक था.

इतिहास में पहली बार हुआ जब महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज की. डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे.

बल्ले से पहले गेंद से मचाया कहर

नादिन डी क्लार्क की बल्लेबाजी के चर्चे हो रहे हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया था. उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे, इसमें हरमनप्रीत कौर का विकेट भी शामिल था. उनकी शानदार गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को 154 रनों पर रोक दिया, जो पिच के हिसाब से छोटा स्कोर था.

नादिन डी क्लार्क ने जीता प्लेयर ऑफ डी मैच अवार्ड

स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने आरसीबी को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरने से आरसीबी पर दबाव आ गया था. तब नादिन डी क्लार्क ने पारी को संभाला और धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. जब एक ओवर में 18 रन चाहिए थे तो उन्होंने शुरुआत की 2 गेंदों पर आसान से सिंगल भी नहीं लिए, लेकिन उसके बाद छक्का जड़ा. चौथी गेंद पर चौका लगाने के बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाया. अंतिम गेंद पर 2 रन चाहिए थे, तब उन्होंने सामने बॉउंड्री मारकर आरसीबी को जीत दिलाई.

कौन हैं नादिन डी क्लार्क?

25 वर्षीय नादिन डी क्लार्क दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ ही अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (ODI) किया था. क्लार्क ने 13 फरवरी 2018 को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच भी भारत के खिलाफ ही खेला था. मार्च, 2020 में उन्हें पहली बार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नेशनल कॉन्ट्रैक्ट मिला.

क्लार्क 2024 महिला प्रीमियर लीग में भी आरसीबी टीम का हिस्सा थीं, जहां उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, उसमें उन्होंने 1 रन बनाया था और 2 विकेट लिए थे.

नादिन डी क्लार्क पिछले साल मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थीं, हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. क्लार्क के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 4 टेस्ट में 114 रन बनाए हैं, 4 विकेट लिए हैं. 58 वनडे मैचों में उन्होंने 934 रन बनाए और 68 विकेट लिए. टी20 इंटरनेशनल में क्लार्क ने 667 रन बनाए हैं और 52 विकेट लिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks