August 2, 2026
dhurander-1-2025-12-e4b3843d128086372aaa1a747bdbb5d3-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर अब तक सुर्खियों में छाई हुई है. अब फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रहमान डकैत के करीबी दोस्त हबीब जान बलूच फिल्म की खुलकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं, साथ ही फिल्म में दिखाए गए किरदारों को लेकर अपनी राय भी जाहिर की है.

ख़बरें फटाफट

'जो पाकिस्तान नहीं कर सका, वो भारत ने कर दिखाया',  कौन है रहमान डकैत के दोस्तफिल्म की कमाई की नहीं थम रही रफ्तार

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर भले ही एक काल्पनिक स्पाई थ्रिलर हो, लेकिन इसकी कहानी असल घटनाओं से प्रेरित है. यह फिल्म पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी इलाके में सेट है, जो 2000 के शुरुआती दौर में गैंगवार और हिंसा के लिए कुख्यात था. फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जो इसी नाम के असली गैंगस्टर पर आधारित है.

फिल्म में असली किरदारों को जिस तरह से दर्शाया गया है, उस पर पहले भी काफी बहस हो चुकी है. अब इस मुद्दे पर खुद रहमान डकैत के एक करीबी दोस्त का बयान सामने आया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. उसने बॉलीवुड को धन्यवाद भी कहा है.

रहमान डकैत के दोस्त ने धुरंधर की जमकर की तारीफ

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हबीब जान बलूच नजर आ रहे हैं. जो कि पेशे से वकील हैं और बलूच राष्ट्रवादी भी माने जाते हैं. वीडियो में एक रिपोर्टर उनसे धुरंधर में उनके दोस्त के किरदार को लेकर सवाल पूछता है, जिसके जवाब में वह बताते हैं, कि उन्होंने फिल्म दो बार देखी है. आमतौर पर फिल्मों में ऐसा होता ही है, एक ही तरह की कहानी होती है, लेकिन जो काम पाकिस्तान नहीं कर सका, वो भारत के बॉलीवुड ने कर दिखाया. इसके लिए मैं बॉलीवुड का शुक्रिया अदा करता हूं.’

रहमान को बताया हीरो

अपनी बात आगे रखते हुए बलूच ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है, उसके बिल्कुल उलट असल में रहमान विलेन नहीं बल्कि हीरो था. वह एक हीरो था, एक अच्छा आदमी था. पाकिस्तान उसका कर्जदार है. अगर रहमान और उजैर बलूच नहीं होते, तो आज पाकिस्तान का चेहरा भी बांग्लादेश जैसा ही होता. या कह कि उससे भी बुरा हो सकता था. हबीब जान बलूच और रहमान 2 दशकों से दोस्त थे, उन्होंने कहा कि उनकी राय में फिल्म किसी भी पार्टी के खिलाफ नहीं है.

बता दें कि आदित्य धर की धुरंधर में रणवीर सिंह तो अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत ही रहे हैं, लेकिन अक्षय खन्ना ने रहमान डकेत के किरदार में जान ही फूंक दी है. संजय दत्त फिल्म में एसपी असलम की भूमिका में हैं, जो असल जिंदगी में ल्यारी टास्क फोर्स के प्रमुख रहे थे.इसके अलावा फिल्म में आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘जो पाकिस्तान नहीं कर सका, वो भारत ने कर दिखाया’, कौन है रहमान डकैत के दोस्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks