Last Updated:
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को लेकर एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है. तलाक के 12 साल बाद खबरें हैं कि जेनिफर की जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दी है. चर्चा है कि वह एक जाने-माने टीवी एक्टर को डेट कर रही हैं और दोनों शादी की प्लानिंग कर सकते हैं. कौन है ये एक्टर चलिए बताते हैं…
जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करण ग्रोवर से शादी की थी. फाइल फोटो. नई दिल्ली. टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती अदाकारा जेनिफर विंगेट को लेकर एक बार फिर प्यार और शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. करण ग्रोवर संग दो साल की शादी के बाद तलाक लेकर अलग हुई जेनिफर को फिर से टीवी स्टार से प्यार हो गया है. करण ग्रोवर ने जहां तलाक के बाद बिपाशा बसु से शादी कर ली थी. वहीं, 12 साल से जेनिफर सिंगल थीं. लेकिन चर्चाएं है कि हसीना की जिंदगी में दोबारा मोहब्बत लौट आई हैं.
चर्चाएं है कि जेनिफर विंगेट का दिल मशहूर टीवी एक्टर करण वाही पर आ गया है और दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं. करण वाही और जेनिफर विंगेट की दोस्ती तो वैसे काफी पुरानी है. दोनों तबसे अच्छे दोस्त हैं, जब जेनिफर की शादी करण सिंह ग्रोवर के संग हुई भी नहीं थी.
लंबे समय से है दोनों के बीच दोस्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर और करण की दोस्ती लंबे समय से है, जो अब खास रिश्ते में बदलती दिख रही है. दोनों को कई बार साथ में वक्त बिताते देखा गया है, जिससे फैंस के बीच अटकलें और तेज हो गई हैं. इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और परिवार की रजामंदी से आगे बढ़ना चाहते हैं.
View this post on Instagram
