May 27, 2026
b1d4cd83f50f995ca206f7836c8c45481764931963443975_original.jpg
Spread the love



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा और निर्णायक वनडे मैच कल, 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. अभी सीरीज एक-एक से बराबरी पर है और तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज की विजेता कहलाएगी. इस सीरीज में विराट कोहली अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने दोनों मैचों में शतक लगाते हुए 118.50 के औसत से 237 रन बनाए हैं. अब तक उन्होंने सीरीज में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. यहां देखिए ऐसे 3 रिकॉर्ड, जिन्हें विराट कोहली तीसरे ODI में अपने नाम कर सकते हैं.

ODI शतकों की हैट्रिक

वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक कुल 12 क्रिकेटर लगातार तीन पारियों में शतक, यानी ODI शतकों की हैट्रिक लगा चुके हैं. बाबर आजम दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2 बार यह कारनामा किया है. भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा अब तक एक-एक बार वनडे शतकों की हैट्रिक पूरी कर चुके हैं. अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भी विराट शतक लगा देते हैं, तो वो ODI में शतकों की हैट्रिक 2 बार लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 4 शतक

विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में पहले ही शतकों की हैट्रिक लगा चुके हैं. मौजूदा सीरीज के दोनों मैचों में उन्होंने क्रमशः 135 और 102 रन की पारी खेली है. इससे पहले उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. अब अगर तीसरे वनडे मैच में भी वो सेंचुरी लगा देते हैं, तो विराट वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 4 पारियों में शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली अब तक 555 इंटरनेशनल मैचों में 27910 रन बना चुके हैं. वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्हें दूसरे नंबर पर विराजमान कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ने के लिए 107 रन और बनाने हैं. संगाकारा के नाम 28016 रन हैं. विराट तीसरे वनडे में 107 रन और बना लेते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks