Last Updated:
Border 2 worldwide box office day 6: सनी देओल के ढाई किलो के हाथ का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सर चढ़कर बोल रहा है. उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के महज 6 दिनों के भीतर यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. फिल्म अब 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने से बस एक कदम दूर है. हालांकि, वर्किंग डेज की वजह से कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन जिस तरह से इसने प्रभास और चिरंजीवी जैसे दिग्गजों की फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उससे साफ है कि थिएटर्स में सनी पाजी की दहाड़ फिलहाल रुकने वाली नहीं है.

नई दिल्ली. सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. हालांकि वीक डेज पर रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन अपनी पकड़ बनाकर रखी है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘बॉर्डर 2’ का डंका बज रहा है. सनी देओल की इस फिल्म ने महज 6 दिनों के भीतर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. अब यह मूवी कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है.

बॉर्डर 2 फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही और चार दिनों के लंबे वीकेंड में इसने 180 करोड़ रुपये बटोर लिए. इसमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की 59 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई भी शामिल है. हालांकि, मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में पहली बार गिरावट देखी गई और बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा.

छठे दिन सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ने घरेलू बाजार में 13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसका कुल आंकड़ा 213 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 255 करोड़ रुपये हो गया है. अब यह मूवी भारत में 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त कमाई कर रही है. हालांकि, वर्किंग डेज की वजह से विदेशों में फिल्म की रफ्तार थोड़ी थमती नजर आई. बुधवार तक फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन करीब 4.5 मिलियन डॉलर (लगभग 37 करोड़ रुपये) रहा. इसके साथ ही, महज 6 दिनों के अंदर सनी देओल की इस फिल्म ने दुनियाभर में 295 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है.

बुधवार की कमाई के साथ ही ‘बॉर्डर 2’ न केवल 300 करोड़ के क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है, बल्कि इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने सोमवार को ही प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ (207 करोड़) को पीछे छोड़ दिया था.

अब यह चिरंजीवी की ‘माना शंकर वरप्रसाद गारू’ (278 करोड़) से भी आगे निकल गई है. उम्मीद है कि फिल्म आज यानी गुरुवार को आसानी से 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी और दूसरे वीकेंड तक 400 करोड़ के क्लब में एंट्री की तैयारी करेगी. बॉर्डर 2 फिल्म आज यानी गुरुवार को आसानी से 300 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी और दूसरे वीकेंड तक 400 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी.

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों की टोली नजर आ रही है. इनके अलावा फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह ने भी अहम किरदार निभाए हैं.

अब खबर है कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कंफर्म किया है कि जल्द ही ‘बॉर्डर 3’ पर भी काम शुरू किया जाएगा. सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है.
