June 10, 2026
45-2026-01-f68c0f454513a2ef8af2ec2e0b347a98-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

The Raja Saab box office collection day 3: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर राह थोड़ी मुश्किल होती दिख रही है. फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ का बड़ा आंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन तीसरे दिन की कमाई में कोई उछाल देखने को नहीं मिला. चौंकाने वाली बात यह है कि मेकर्स ने दर्शकों की डिमांड पर फिल्म में प्रभास के ओल्डर लुक वाले सीन्स भी जोड़े, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार सुस्त नजर आ रही है. अब देखना होगा कि मंडे टेस्ट पास होती है या फिर फेल.

ख़बरें फटाफट

'द राजा साब' 3 दिनों में 100 करोड़ के पार, फिर भी टेंशन बरकरारभारी-भरकम बजट में बनी है प्रभास की फिल्म द राजा साब.

नई दिल्ली. सुपरस्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह साल 2026 की उन फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. प्रभास ने पहली बार ‘हॉरर-कॉमेडी’ जॉनर में हाथ आजमया है. हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को ज्यादातर मिक्स रिव्यूज मिले और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है. फिल्म ने ओपनिंग तो धमाकेदार की, लेकिन उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए इसे काफी संघर्ष करना पड़ रहा है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के ताजा अपडेट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 20 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार की छुट्टी होने के बावजूद फिल्म के कलेक्शन में कोई बढ़त नहीं देखी गई, जो कि चिंता की बात है. हालांकि, एक दिन में 20 करोड़ कमाना बुरा आंकड़ा नहीं है, लेकिन फिल्म की कमाई में लगातार आ रही गिरावट मेकर्स के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.

हर दिन घटती जा रही है ‘द राजा साब’ की कमाई

प्रभास की द राजा साब फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़ की बंपर कमाई के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 26 करोड़ बटोरे. वहीं, तीसरे दिन प्रभास की फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. प्रेड प्रीव्यू में 9.15 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108.90 करोड़ तक पहुंच गया है. इस फिल्म को सुपरहिट बनने के लिए कमाई की रफ्तार बढ़ानी होगी और बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहना होगा. बताया जा रहा है कि ‘द राजा साब’ का बजट करीब 400 करोड़ रुपये है.

‘द राजा साब’ में जोड़े गए प्रभास के डिलीटेड सीन्स

रिलीज के बाद कई दर्शकों ने यह शिकायत की थी कि फिल्म में प्रभास का ओल्डर लुक कहीं दिखा ही नहीं, जिसका सबको इंतजार था. दर्शकों की इस नाराजगी को देखते हुए मेकर्स ने शनिवार को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. उन्होंने फिल्म पर चर्चा की और एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि अब फिल्म में प्रभास के ओल्डर लुक वाले सीन्स जोड़ दिए गए हैं.

मारुति ने किया ‘द राजा साब’ का डायरेक्शन

बता दें कि द राजा साब में प्रभास के अलावा संजय दत्त भी नजर आते हैं. उनके अलावा मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार जैसी एक्ट्रेस भी फिल्म का हिस्सा हैं. प्रभास की द राजा साब में बोमन ईरानी और जरीना वहाब ने भी काम किया है. इस फिल्म की कहानी मारुति ने लिखी है और निर्देशन भी उन्होंने ही किया है, जबकि इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और IVY एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘द राजा साब’ 3 दिनों में 100 करोड़ के पार, फिर भी टेंशन बरकरार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks