May 31, 2026
Dharmendra-Archana-puran-Singh-2025-11-6c1d6c233c66ab2cf95502511614d498-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

धर्मेंद्र के निधन पर अर्चना पूरन सिंह ने भावुक पोस्ट लिखी. उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया. उनकी यह मुलाकात कपिल शर्मा शो के सेट पर हुई थी. इस दौरान दोनों ने साथ खूब मस्ती की थी. अर्चना ने कहा धरमजी जैसा कोई नहीं होगा. फैंस भी भावुक हैं.

'नहीं पता था कि आखिरी...', अर्चना संग ऐसी थी धर्मेंद्र की अंतिम मुलाकातअर्चना पूरन सिंह धर्मेंद्र संग डांस करते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @archanapuransingh)

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड गमगीन है. हर कोई अपने अंदाज में अभिनेता को याद कर रहा है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और कपिल शर्मा के शो में जज के तौर पर दिखने वाली अर्चना पूरन सिंह ने धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है. उन्होंने अभिनेता के साथ बिताए पलों को याद किया है. अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे धर्मेंद्र के साथ कपिल शर्मा शो के सेट पर डांस कर रही हैं.

अर्चना पूरन सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा, “शब्द कम पड़ रहे है, धरमजी जैसा कोई नहीं होगा. उस शाम, जब हम कपिल के शो पर कुछ मिनटों के लिए नाच रहे थे, मुझे लगा जैसे कायनात ने मुझे जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियों और नेमतों में से एक दी हो. मुझे क्या पता था कि धरमजी से मेरी मुलाकात आखिरी बार होगी.”

अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, “पिछले कुछ दिनों से, मैं उनके गाने बार-बार सुन रही हूं, बस यह महसूस करने के लिए कि वो अभी भी यहां हैं. उनकी आंखों से उनकी दयालुता झलकती थी, और उनके हर शब्द से उनकी शालीनता झलकती थी. उनकी मुस्कान एक छोटे लड़के जैसी शर्मीली थी, सिर्फ वही किसी को हाथ मिलाकर गले मिलने वाला सुकून दे सकते हैं.”

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks