May 31, 2026
Untitled-design-8-2026-05-39903151f6c4ac222d4cfb99086c01cb-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

साउथ सिनेमा के स्टार नागा चैतन्य ने अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला का बर्थडे खास तरीके से सेलिब्रेट किया है. उनके विश और पोस्ट की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. बता दें कि 31 मई को शोभिता अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर नागा ने कुछ प्यारी-सी फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं. फैंस ने इस पोस्ट पर काफी क्यूट रिएक्शन दिए हैं. नीचे देखें फोटोज.

शोभिता धुलिपाला 31 मई को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके खास दिन पर फैंस से लेकर हर कोई एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहा है. इसी बीच अब शोभिता के पति नागा चैतन्य ने भी अपने लेडी लव को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं. इसके अलावा उन्होंने बहुत ही प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर अब कपल की क्यूट फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. (फोटो साभार-instagram @chayakkineni)

इंस्टाग्राम अकाउंट पर नागा चैतन्य ने अपने और शोभिता की अनसीन फोटोज पोस्ट की हैं, जिनमें कुछ तस्वीरों में शोभिता अकेले दिखाई दे रही हैं, जिन्हें नागा ने अपने कैमरे में कैद किया है. वहीं कुछ फोटोज में दोनों साथ में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. (फोटो साभार-instagram @chayakkineni)

नागा ने अपनी लेडी लव के साथ कुल 7 फोटोज शेयर की हैं. इनमें पहली फोटो में दोनों काफी स्टाइलिश वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो किसी इवेंट की है, जिसमें कपल बेहद प्यारे लग रहे हैं. इसके अलावा 7वें नंबर वाली फोटो यानी लास्ट स्लाइड में एक्टर शोभिता संग मस्ती करते दिख रहे हैं. दरअसल, वे मजाक में अपनी पत्नी शोभिता का गला दबाते नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं. (फोटो साभार-instagram @chayakkineni)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस पोस्ट को शेयर करते हुए नागा ने बहुत ही प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है. एक्टर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी लेडी. मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे तुम्हारे साथ जिंदगी बिताने का मौका मिला.” (फोटो साभार-instagram @chayakkineni)

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें अब काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं. फैंस कपल की क्यूट फोटोज पर जमकर कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये दोनों कितने स्टाइलिश कपल हैं.” वहीं दूसरे ने लिखा कि दोनों की जोड़ी स्वर्ग में बनी है. एक्टर की पोस्ट अब सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रही है. (फोटो साभार-instagram @chayakkineni)

बता दें कि नागा ने शोभिता से पहले सामंथा रूथ प्रभु को डेट किया था. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी भी रचाई थी, हालांकि बाद में ये रिश्ता टूट गया. कपल के चाहने वालों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद थी. अब दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं. फैंस अब शोभिता और नागा की जोड़ी को बेस्ट बताते हैं. (फोटो साभार-instagram @chayakkineni)

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर 2024 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं और फैंस ने भी इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया था. वहीं कुछ ने दोनों को ट्रोल भी किया था. शादी के बाद से दोनों अक्सर अपनी खास तस्वीरों और पोस्ट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं. अब शोभिता के बर्थडे पर नागा चैतन्य का प्यार भरा पोस्ट एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है. (फोटो साभार-instagram @chayakkineni)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks