April 17, 2026
3c9ad26dc1718062cb00d6d934fb1a6417703149932621364_original.jpg
Spread the love


टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के बाहर होने और पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करना चर्चा में है. राजनीतिज्ञ गलियारों से लेकर क्रिकेट जगत में आगामी टी20 विश्व कप की चर्चा तेज है. बता दें कि पाकिस्तान की सरकार की तरफ से इस बात का एलान किया गया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को श्रीलंका में भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी. 

अब इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने जहरीला बयान देते हुए पाकिस्तान की भाषा बोलनी शुरू कर दी है. वह इस मुद्दे पर बांग्लादेश का सपोर्ट करते नजर आए. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या अगर भारत भी दूसरे देश में खेलने से मना करता है, तो आईसीसी उसके खिलाफ भी ऐसा ही फैसला करता? 

ICC का भारत के खिलाफ दूसरा रुख?

स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पोडकास्ट पर बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि क्या कोई टीम, खाकर भारत टूर्नामेंट से एक महीने पहले कहे कि उनकी सरकार दूसरे देश में खेलने की इजाजत नहीं देती, तो आईसीसी इसी नियम के तहत कहेगा कि हम आपको बाहर कर रहे हैं?

सभी को एक तराजू में तौला जाना चाहिए

आगे बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि सभी देशों को एक तराजू में तौला जाना चाहिए. बांग्लादेश, पाकिस्तान और टीम इंडिया को एक समान देखा जाना चाहिए. फिर आगे उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस कहते हैं कि हमारे पास पैसा है, लेकिन ताकत भी जिम्मेदारी के साथ आती है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया. बांग्लादेश का इनकार मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद आया. बांग्लादेश के इनकार के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप का हिस्सा बना लिया. इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के लिए सपोर्ट दिखाते हुए भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks