February 24, 2026
1a2c8aaaedb9c921ce3159a9cfa847ea1734057860337854_original.jpg
Spread the love


पाकिस्तान क्रिकेट में कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है. एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट में फेरबदल हुआ है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टेस्ट टीम के मुख्य कोच अजहर महमूद से नाता तोड़ लिया है. पीसीबी ने अजहर महमूद के कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति से पहले ही उनसे नाता तोड़ लिया है. अजहर का कॉन्ट्रैक्ट मार्च 2026 तक था, लेकिन उन्हें समय से पहले ही हटा दिया गया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में पीसीबी के करीबी विश्वसनीय सूत्र के बवाले से बताया गया है, अजहर महमूद का कॉन्ट्रैक्ट मार्च में समाप्त हो रहा है और पाकिस्तान की टीम का टेस्ट दौरा मार्च 2026 से शुरू होगा. इसलिए बोर्ड नए मुख्य कोच के लिए अपनी रणनीति अभी से तैयार करना चाहता है.

बता दें कि पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर अजहर महमूद का कॉन्ट्रैक्ट पीसीबी से दो साल का था. उन्हें पिछले साल टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. सूत्रों के अनुसार पीसीबी ने टेस्ट टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है और सहायक स्टाफ में भी फेरबदल हो सकता है.

WTC प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है पाकिस्तान

पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट और 143 वनडे खेलने वाले अजहर महमूद पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में अजहर की कोचिंग में पाकिस्तान का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में पाकिस्तान की टीम दो टेस्ट खेली है, जिसमें एक जीती और एक हारी है. WTC अंक तालिका में पाकिस्तान भारत से ऊपर पांचवें नंबर पर है.

पाकिस्तान का टेस्ट क्रिकेट में शेड्यूल

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पाकिस्तान के दौरे की शुरुआत मार्च 2026 में बांग्लादेश के दौरे से होगी. इसके बाद वो जुलाई में वेस्टइंडीज और अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड का दौरा करेगा. इसके बाद पाकिस्तान नवंबर-दिसंबर 2026 और मार्च 2027 में क्रमशः श्रीलंका और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks