July 30, 2026
rashmika-mandanna-vijay-deverakonda-2026-02-dd702b9a12296f59e8f7ac2aa9afe192-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live Updates: साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर के ‘द मेमेंटोज’ होटल में शादी करने जा रहे हैं. कपल ने अपनी प्राइवेसी के लिए तीन-लेवल …और पढ़ें

Live: उदयपुर में रश्मिका-विजय की रॉयल वेडिंग से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजामZoom

रश्मिका-विजय 26 फरवरी को 7 फेरे लेंगे.

नई दिल्ली: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ! साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अपनी प्राइवेसी को लेकर यह कपल कितना सीरियस है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शादी के वेन्यू पर तीन लेयर की सुरक्षा की व्यवस्था है. लोकल पुलिस और हैदराबाद से आई खास टीम के साथ-साथ एक इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मकसद साफ है- शादी के हर पल को निजी रखा जाए और बिना किसी बाहरी दखल के सारे रस्मो-रिवाज शांति से पूरे हों. अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ‘द मेमेंटोज’ (आईटीसी होटल्स) को इस खास मौके के लिए चुना गया है, जहां सुरक्षा का घेरा इतना सख्त है कि परिंदा भी पर न मार सके.

शादी की खबरों पर खुद मुहर लगाते हुए रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा और इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए लिखा कि जब उन्होंने खुद के लिए कुछ तय नहीं किया था, तब भी फैंस ने उन्हें ‘विरोश’ नाम देकर ढेर सारा प्यार दिया. कपल ने अपनी इस नई शुरुआत को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है. इस जोड़ी ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई की थी और अब 26 फरवरी को वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. समारोह को छोटा और पर्सनल रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. दोनों चाहते हैं कि यह पल उनके लिए यादगार और शोर-शराबे से दूर हो.

फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी मुलाकात
भले ही शादी प्राइवेट हो रही है, लेकिन जश्न अभी बाकी है! उदयपुर में शादी के बाद यह कपल अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए दो बड़े रिसेप्शन होस्ट करने वाला है. पहला भव्य रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के आलीशान ‘ताज कृष्णा’ होटल में होगा, जिसमें टॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी शामिल होने की उम्मीद है. इसके बाद, मुंबई में भी एक ग्रैंड पार्टी दी जाएगी. रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी, जहां से शुरू हुई यह दोस्ती ‘डियर कॉमरेड’ तक पहुंचते-पहुंचते प्यार में बदल गई और अब यह खूबसूरत रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच गया है.

February 24, 202607:43 IST

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live: विजय दोस्तो संग खेला पूल वॉलीबॉल, रश्मिका की जापानी डिनर पार्टी

नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा ने पूल वॉलीबॉल का लुत्फ उठाया, वहीं रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में होने वाली शादी से पहले एक खास जापानी डिनर सेटअप की तस्वीरें शेयर कीं.

rashmika mandanna vijay deverakonda wedding live, rashmika mandanna vijay deverakonda marriage live news, rashmika mandanna vijay deverakonda latest photos, rashmika mandanna vijay deverakonda wedding in udaipur, rashmika mandanna vijay deverakonda wedding live updates, rashmika mandanna vijay deverakonda marriage live updatesLive Pointers: Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage Live, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live News, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding News
(फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna/thedeverakonda)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks